मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस

Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana Apply | मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana Application Form | झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना लाभार्थी लिस्ट

देशभर में केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा देश के वृद्ध नागरिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जाती हैं। झारखंड सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना संचालित की जाती है जिसका नाम मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि यह योजना क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना प्रदेश के वृद्ध नागरिकों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को सरकार द्वारा पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन की राशि ₹1000 प्रतिमाह होगी। Vridhavastha Pension Yojana 2022 का लाभ केवल असहाय वृद्ध नागरिक ही उठा सकते हैं। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। यदि आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने जिले के प्रखंड/ब्लॉक/तहसील कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 3.65 लाख नागरिकों को मिलेगा लाभ

3 फरवरी 2021 को झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 3.65 लाख असहाय नागरिकों को लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया है। इन सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा ₹1000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। आने वाले वित्त वर्ष के लिए सरकार द्वारा इस योजना के लिए 885 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत कुल 7.30 लाख वृद्ध नागरिकों को लाभ मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में की गई है। यदि आप भी मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करवाना होगा।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद लाभार्थियों की संख्या लगभग दुगनी हो जाएगी। Jharkhand Vridhavastha Pension Yojana के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने की मजदूरी मंत्री परिषद की बैठक में दी गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।

Key Highlights Of Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana

योजना का नाम मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना
किस ने लांच की झारखंड सरकार
लाभार्थी झारखंड के वृद्ध नागरिक
उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2022
कुल लाभार्थी 7.30 लाख
पेंशन की राशि ₹1000
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन तथा ऑफलाइन

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के असहाय वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। जिससे कि प्रदेश के वृद्ध नागरिकों को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े। इस योजना के माध्यम से सभी प्रदेश के वृद्ध नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे। Vridhavastha Pension Yojana 2022 के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। झारखंड के वृद्ध नागरिकों को आवेदन करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता भी नहीं है।

राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना झारखंड सरकार द्वारा आरंभ की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदेश के असहाय वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता प्रतिमाह ₹1000 प्रदान की जाती है।
  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक उठा सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के विद्ध नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इस योजना का लाभ केवल असहाय वृद्ध नागरिक ही उठा सकते हैं।
  • Jharkhand Vridhavastha Pension Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रखंड, ब्लॉक या तहसील कार्यालय में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।
  • 3 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा एक बैठक की गई है।
  • इस बैठक में 3.65 लाख वृद्ध नागरिकों को लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।
  • आने वाले वित्त वर्ष के लिए इस योजना के अंतर्गत 885 करोड रुपए का बजट भी निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत कुल लाभार्थियों की संख्या 7.30 लाख है।
  • अब प्रदेश के वृद्ध नागरिकों को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की पात्रता

  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।

झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ओल्ड एज पेंशन स्कीम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको नो स्टेटस ऑफ योर एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा जो कि एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर या फिर ओटीपी है।
  • इसके पश्चात आपको अपनी सर्च कैटेगरी के हिसाब से जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लीकेशन स्टेटस आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

Leave a Comment