Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा क्या है Route Map, Schedule पूरी जानकारी

कांग्रेस सरकार 7 सितंबर 2022 से भारत को एकजुट करने , एक साथ लाने और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए Bharat Jodo Yatra शुरू करने जा रही हैं। यह यात्रा ‘पदयात्रा’ है जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की जाएगी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ- साथ 100 से भी अधिक नेता शामिल होंगे। जो लगभग सभी वर्गों एवं प्रदेशों के प्रतिनिधित्व होंगे। इन पद यात्रा करने वाले 100 से भी अधिक नेताओं को ‘भारत यात्री’ का नाम दिया गया है। इसके अलावा आम जनता एवं अन्य नेताओं को Bharat Jodo Yatra से जुड़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bharatjodoyatra.in लॉन्च की गई है। जो भी इस यात्रा के साथ जुड़ना चाहता है वह इस वेबसाइट पर रजिस्टर करके यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकता है। भारत जोड़ो यात्रा क्या है? और इससे जुड़े ओर अधिक जानकारी विस्तारपूर्वक जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।

Bharat Jodo Yatra Kya Hai

Bharat Jodo Yatra Kya Hai
Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जाएगी। जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होंगी। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 100 से भी अधिक नेता चलेंगे जिनकी सूची तैयार कर ली गई है। जिसमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा एवं युवा नेता कन्हैया कुमार भी शामिल है। देश के जिन प्रदेशों में यह यात्रा नहीं गुजर रही है वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे यह लोग “अतिथि यात्री” होंगे और जिन प्रदेशों से यह यात्रा गुजरेगी उनमें से भी 100-100 लोग यात्रा में शामिल होंगे। यह लोग “प्रदेश यात्री” कहलाएंगे। एक समय में केवल 300 पदयात्री ही यात्रा में शामिल हो सकेंगे। Bharat Jodo Yatra भारत की एकता का उत्सव एवं आशा का त्यौहार है जिसमें भारत के सभी लोग भाग ले सकते हैं। यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानताओं के विरुद्ध शुरू की जा रही है।

Har Ghar Tiranga Certificate Download

भारत जोड़ो यात्रा की कन्याकुमारी से हुई शुरुआत

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। यह पदयात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी भी मौजूद थे। 150 दिन यानी 5 महीने चलने वाली यह पदयात्रा दो शिफ्ट में चलेगी पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे और दूसरी शिफ्ट 3:30 बजे से। एक दिन में 22 से 23 किलोमीटर की दूरी कवरेज करने की योजना है।

कंटेनरो में सोएंगे सभी पदयात्री

Bharat Jodo Yatra के लिए 60 कंटेनर तैयार किए गए हैं। इस 150 दिन की पदयात्रा में राहुल गांधी सहित सभी पदयात्री कंटेनर में सोएंगे। इन कंटेनरों को आराम के समय एक गांव में आकर लगा दिया जाएगा। इनमें से कुछ कंटेनर में एयर कंडीशनर भी लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पदयात्री जिस गांव से होकर गुजरेंगे वही का स्थानीय खाना खाएंगे। यह भोजन गांव वाले ही तैयार करेंगे। कोई सा भी नेता होटल में नहीं रुकेगा। यह पदयात्रा एक साधारण पदयात्रा होगी जो महंगाई, भ्रष्टाचार, समाज में बढ़ती हुई असमानताओं के विरुद्ध बेहतर तरीके से अपना आक्रोश दिखाइगी।

आयुष्मान भारत योजना

Bharat Jodo Yatra Overview

आर्टिकल का विषय भारत जोड़ो यात्रा
शुरू की जा रही है कांग्रेस सरकार द्वारा
कब से शुरू हो रही है 7 सितंबर 2022 से
कहां से लेकर कहां तक चलेगी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक
पदयात्रा निर्धारित दूरी 3570 किलोमीटर
उद्देश्य देश में भय, कट्टरता, बढ़ती बेरोजगारी और असमानता के विरुद्ध पदयात्रा निकालना
साल 2022
पद यात्रियों की संख्या 100 से भी अधिक
अधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatjodoyatra.in/

भारत जोड़ो यात्रा की कुछ मुख्य टैगलाइन

  • महंगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो
  • बेरोजगारी का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो।
  • नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो
  • संविधान बचाएंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे
  • मिले कदम, जुड़े वतन

Bharat Jodo Yatra Route Map

Bharat Jodo Yatra Route Map
Bharat Jodo Yatra Route Map

Bharat Jodo Yatra में तीन तरह के यात्री होंगे शामिल

  • भारत यात्री – पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ100 यात्री ऐसे होंगे शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ चलेंगे। उन्हें ‘भारत यात्री’ कहा जाएगा।
  • प्रदेश यात्री- जिन प्रदेशों से यह यात्रा निकलकर गुजरेगी वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे। जिन्हें ‘प्रदेश यात्री’ कहां जाएगा।
  • अतिथि यात्री- वह प्रदेश जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है वहां से भी 100-100 लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। यह लोग ‘अतिथि यात्री’ कहलाएंगे।
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

150 दिनों में 3570 किलोमीटर दूरी तय करेगी यह पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra 150 days 3570 km
Bharat Jodo Yatra 150 days 3570 km

इस यात्रा को आयोजित करने वाले समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया है कि पदयात्रा 150 दिन यानी 5 महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जो 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। Bharat Jodo Yatra में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 100 नेता शुरू से लेकर आखिरी तक पदयात्रा में उनके साथ रहेंगे। जिनकी सूची कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार कर ली गई है । कांग्रेस के मुताबिक इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं।

Bharat Jodo Yatra की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया

Bharat Jodo Yatra Registration
Bharat Jodo Yatra Registration
  • सबसे पहले आपको Bharat Jodo Yatra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सबसे नीचे रजिस्टर नाउ का पेज दिखाई देगा।
  • अब आपको यहां पर अपना नाम, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको I’m not a robot पर टिक करना है।
  • अब आपको Register Now के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप भारत जोड़ो यात्रा की अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं और पदयात्रा की लाइव स्क्रीनिंग देख सकते हैं।

भारत पदयात्री लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Bharat Jodo Yatra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Click Here का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं की सूची खुलकर आ जाइए।
  • इस सूची को आप Download के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Leave a Comment