HP Beti Hai Anmol Yojana 2022 | बेटी है अनमोल योजना फॉर्म PDF डाउनलोड

Application Form Beti Hai Anmol Yojna Himachali Pradesh PDF Download | बेटी है अनमोल योजना फॉर्म हप | हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना ऑनलाइन आवेदन

महिलाओं का लिंग अनुपात बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने “बेटी है अनमोल योजना” को शुरू किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। तथा बीपीएल परिवार की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दे रही है।

Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2022 के तहत सरकार लड़िकयों को 300 से 1200 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। तथा 12वीं पास करने के बाद बीए, बीकॉम, बीएससी, इंजीनियरिंग और मेडिकल-लॉ जैसी के पढ़ाई हेतु 5,000 से 10,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। Himachal Pradesh – HP Beti Hai Anmol Yojana Application / Registration Form PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिए गया है।

एचपी बेटी है अनमोल योजना आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

HP Beti Hai Anmol Yojana Application Form PDF Download:

भाषा हिंदी
लाभार्थी राज्य की लड़कियां
उद्देश्य लड़कियों को सशक्त बनाना
Official Website Click Here
बेटी है अनमोल योजना Form PDF Click Here

Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2022

हिमाचल प्रदेश सरकार बेटी है अनमोल योजना 2022 आवेदन पत्र को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड के माध्यम से आमंत्रित कर रही है। लोग अब Beti Hai Anmol Yojana Application Form PDF को himachalforms.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं और edistrict.hp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। हिमाचल सरकार कक्षा 12 तक की लड़कियों को 300-1200 रुपये की छात्रवृत्ति देती है। हिमाचल सरकार कॉलेज जाने वाली बेटियों को भी छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता देकर राज्य में महिलाओं के बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है। योजना की पूरी जानकारी व आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

हिमाचल बेटी है अनमोल योजना 2022 के उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा अब तक 32.81 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे 98,193 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं।हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2022 हिमाचल प्रदेश की बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।हिमाचल प्रदेश की इस योजना के तहत केवल एक परिवार की दो बेटियों को लाभ मिल सकता है।इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किए जा सकते हैं।

बेटी है अनमोल योजना 2022 के लाभ

  • यह योजना गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की लड़कियों के लिए है जिसमें दो बच्चे हैं।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने पोस्ट ऑफिस / बैंक खाते में प्रति लड़की 10,000 रुपये जमा किए हैं।
  • छात्रवृत्ति योजना के तहत, 300 से 1200 लड़कियों को उनकी पुस्तकों / कपड़ों आदि के लिए पहली से 12 वीं कक्षा तक की शिक्षा दी जाती है।
  • गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से स्नातक स्तर और समकक्ष पाठ्यक्रम में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए 5000 रुपये छात्रवृत्ति।
  • इस योजना के तहत लाभ 05 जुलाई 2010 के बाद और गरीबी रेखा से नीचे पैदा होने वाली सभी लड़कियां बीपीएल परिवारों के लिए पात्र हैं।

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना पात्रता मानदंड

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही लाभ मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. बैंक पासबुक की प्रति
  5. BPL राशन कार्ड
  6. आवास प्रमाण पत्र
  7. स्कूल के हेड मास्टर द्वारा प्रदान किया गया पत्र

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप Beti Hai Anmol Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको हिमाचल ई डिस्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “Beti Hai Anmol Yojna” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायगा। जंहा आपको आवेदन करने के बारे में जानकारी दी गयी होगी।
  • सभी जानकारी पढ़ने के बाद आपको नीचे ” Sign UP” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी आपको भरनी होगी और “Register” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सफल पंजीकरण के बाद “login to apply” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा। जंहा आपको अपना यूजर नेम व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • यूजर नेम व पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Beti Anmol Yojana online application form खुल जायेगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी जानकारी सही से भरनी होंगी। इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से बेटी है अनमोल योजना के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बेटी है अनमोल योजना 2022 के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या हो रही है, तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले बेटी है अनमोल योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

HIMACHAL BETI HAI ANMOL YOJANA APPLICATION FORM PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज (जो मांगे गए हों) को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको भरे हुए फॉर्म को लोक मित्र केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र या सीडीपीओ कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी। जाँच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर ही आपको योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

एचपी बेटी है अनमोल योजना ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जाँच करें

यदि आप अपने आवेदन की जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको हिमाचल ई डिस्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “Track application” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने चित्रानुसार पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको Search by Application No पर टिक करना होगा। इसके बाद आपको योजना का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना Application No दर्ज कर “search” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की पूरी जानकारी खुल जाएगी।