भारत के राज्य और राजधानी की सूची

यदि आप सामान्य ज्ञान को बढ़ाना चाहते है, तो आपको अपने देश भारत के विषय में जानकारी होनी चाहिए | प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य ज्ञान से सम्बंधित अधिक प्रश्न पूछे जाते है | प्रत्येक देश की अपनी एक राजधानी होती है और वह देश कई छोटे- छोटे राज्यों में विभाजित होता है | भारत का निर्माण भी इसी प्रकार से किया गया है | यहाँ पर भारत के राज्य और उनकी राजधानी (how many states are there in India) तथा भारत की राजधानी (capital of India) के विषय में बताया जा रहा है | आजादी से पहले भारत की आर्थिक और भूगोलिक परिदृश्य अलग था और आज वर्तमान के समय यह बिलकुल ही अलग हो गया है चाहे वो सामाजिक सुधार हो या आर्थिक वृद्धि| भारत ने संभव हर क्षेत्र में अपना नाम बनाया है और आज भारत एक विश्वस्तरीय मंचो पर अलग ही सकारात्मक देश के रूप में देखा जाता है|

आज हम भारत देश के भूगोलिक स्तर पर बात करेंगे जोकि सिर्फ भारत की सीमा के संबंध में ही होगा और इसमें हम भारत के पडोसी देशो की बात नहीं करेंगे और न ही भारत में बन्दरगाह की, उस पर पहले से ही एक विस्तार लेख लिखा जा चूका है| आज हम वर्तमान समय में भारत में मौजूद राजधानी और राज्यों के विषय में बात करेंगे| भारत के विषय में कम से कम किसी नागरिक को इतना तो जरूर पता होना चाहिए कि उसके देश में कितने राज्य है (list of states in India) और कितने केंद्र शासित राज्य है और उनकी राजधानीया (states and capitals of india) क्या है जिसमे हम क्षेत्रफल के बारे में चर्चा करेंगे|

भारत की राजधानी (What is Capital of India) ?

Table of Contents

किंग जॉर्ज ने 12 दिसम्बर 1911 को भारत की राजधानी दिल्ली को बनाने की घोषणा की थी | स्वतंत्र होने के बाद नई दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया |

भारत की राजधानी नई दिल्ली है, यहाँ पर देश की कार्यपालिका, न्यायपालिका व व्यवस्थापिका का निर्माण किया गया है | भारत के लगभग सभी मुख्यालय नयी दिल्ली में ही है | यहां पर संसद भवन, प्रधानमंत्री निवास, राष्ट्रपति भवन व अन्य कई प्रकार के मुख्यालय है | साथ ही, भारत की आर्थिक राजधानी (Financial Capital of India) के रूप मुंबई के रूप जानी जाती है| ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत सी आर्थिक गतिविधिया भारत के इसी सिटी में होती है|

भारत की राजधानी का क्षेत्रफल (Area)

भारत की राजधानी नई दिल्ली का क्षेत्रफल 42.7 किलोमीटर वर्ग मीटर या 16 वर्ग मील है | इसकी लम्बाई उत्तर से दक्षिण तक 52.9 किलोमीटर है और पूर्व से पश्चिम की चौडाई 48.48 किलोमीटर है |

भारत के राज्य और उनकी राजधानी (States of India and their capitals)

भारत मे कुल 28 राज्य है और 9 केन्द्र शासित प्रदेश है, इनके नाम इस प्रकार है-

1. असम दिसपुर
2.‌‌ अरुणाचल प्रदेश इटानगर
3. उत्तर प्रदेश लखनऊ
4. ओडिशा भुवनेश्वर
5. उत्तराखण्ड देहरादून
6. आन्ध्रप्रदेश अमरावती ( हैदराबाद )
7. कर्नाटक बंगलोर
8. केरल तिरुवनंतपुरम
9‌. गुजरात गांधीनगर
10. गोवा पणजी
11. छत्तीसगढ़ रायपुर
12. झारखण्ड रांची
13. तमिलनाडु चेन्नई
14. तेलंगाना हैदराबाद
15. त्रिपुरा अगरतला
16. नागालैंड कोहिमा
17. पश्चिम बंगाल कोलकाता
18. पंजाब चंडीगढ़
19. बिहार पटना
20. मणिपुर इम्फाल
21. मध्य प्रदेश भोपाल
22. महाराष्ट्र मुंबई
23. मिजोरम आइजोल
24. मेघालय शिलांग
25. राजस्थान जयपुर
26. सिक्किम गंगटोक
27. हरियाणा चंडीगढ़
28. हिमाचल प्रदेश शिमला

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश (Union Territories)

1. चंडीगढ़ चंडीगढ़
2. दमन और द्वीप दमन
3. दादरा और नागर हवेली सिलवासा
4. पॉन्डिचेरी पुडुचेरी
5. लक्षद्वीप कवरत्ती
6. दिल्ली नई दिल्ली
7. अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पोर्ट ब्लेयर
8. जम्मू कश्मीर
9. लद्दाख

Leave a Comment