Uttarakhand Shramik Card Form PDF | उत्तराखंड श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म

Uttarakhand Shramik Card Form Uttarakhand PDF Download | उत्तराखंड श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म डाउनलोड | Uttarakhand Labour Card Registration Form | उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण योजना ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड सरकार अपने राज्य के निर्माण क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, मिस्त्री, प्लम्बर, इलैक्ट्रिशियन आदि श्रमिकों का “Labor Card (श्रमिक कार्ड)” बना रही है। UK Shramik Card के माध्यम से सरकार गरीब श्रमिक मजदूरों प्रस्तुति सहायता योजना, छात्रवृत्ति योजना, मृत्योपरान्त सहायता योजना जैसी अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है।

Shramik Card निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का बनाया जायेगा जैसे मकान निर्माण, पुल ,सड़क, हवाई –पट्टी, सिंचाई, पानी निकासी, तटबन्ध, सुरंग, बाढ़ नियन्त्रण, विधुत उत्पादन, पारेषण एंव वितरण, जल-कल, तेल एंव गैस इन्स्टालेशन, बांध, नहर, जलाशय, पाइप लाईन, टावर, टेलीविजन, टेलीफोन- मोबाइल टावर आदि से संबंधित मिर्माण कार्य मरम्मत, रख- रखाव आदि में कार्य कर रहे मजदूरों का। जो भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार मजदूरों का बनाया जायेगा।

उत्तराखंड श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

आर्टिकल  Uttarakhand Shramik Card
 लाभार्थी   राज्य के मूल निवासी श्रमिक
 लाभ   आर्थिक सहायता /छात्रवृत्ति
 संबंधित विभाग   श्रम विभाग
 E-mail ID  [email protected]
 Helpline number   0135 2673183
 Registration Form PDF  Download Here
अधिकारी वेबसाइट   Click Here

उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना 2021

उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के गरीब श्रमिकों की सहायता के लिए श्रमिक कार्ड का आरंभ किया है। मजदूर निर्माण क्षेत्र और संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले सभी मजदूरों को राज्य सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड / लेबर कार्ड उपलब्ध करवाया जायेगा। Uttarakhand Shramik Card 2021 के माध्यम से सभी पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सरकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति योजना, मृत्यु उपरांत सहायता योजना आदि का लाभ प्रदान किया जायेगा।

उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना का संचालन

Uttarakhand Shramik Card का संचालन राज्य के श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। श्रम विभाग मुख्य कार्य समय पर सारी योजनाएं श्रमिकों तक पहुंचाना, नए मजदूरों को श्रमिक कार्ड लब्ध करवाना आदि होते हैं। अतः अपने जिले के सभी श्रमिकों की लिस्ट भी श्रम विभाग के पास होती है।

उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के तहत मिलने वाली योजनायें-

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना।
  • मकान निर्माण/खरीद योजना।
  • निःशक्ता पेंशन योजना। (दिव्यांग पेंशन योजना)
  • मृत्योपरान्त सहायता।
  • अन्त्येष्टि संस्कार सहायता।
  • चिकित्सा सहायता।
  • शिक्षा सहायता। (छात्रवृत्ति योजना)
  • औजार/उपयोगी उपकरण वितरण।
  • पुत्री/स्वयं महिला श्रमिक के विवाहोपरान्त सहायता।
  • प्रसूति सहायता।
  • त्च्स् प्रशिक्षण।
  • शौचालय निर्माण सहायता।

Eligibility UK Labor Card – यूके श्रमिक कार्ड के लिए  आवश्यक पात्रता 

  • आवेदक उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए।
  • पात्र आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष की होनी चाहिए।
  • Uttarakhand Labor Card बनाने के लिए आवेदक को असंगठित निर्माण क्षेत्र में काम करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • Uttarakhand Shramik Card बनाने के लिए निर्धारित की गयी अधिकतम वार्षिक आय सीमा से अधिक आय नहीं होनी चाहिए ।
  • श्रमिक का नाम पंजीकरण लिस्ट में होना आवश्यक है।

उत्तराखंड लेबर कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • आयु का प्रमाण।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • बैंक पास बुक।
  • राशन कार्ड।
  • पासपोर्ट-साइज फोटो।
  • 90 दिन का रोजगार प्रमाण पत्र।
  • चिकित्साधिकारी का प्रमाण।
  • निर्माण श्रमिक का शपत पत्र।

उत्तराखंड श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें

यदि आप Uttarakhand Shramik Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से है –

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है।
  • यहां आपको Register Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • यहां आपको पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी। जैसे -नाम, पता, आधार आदि –
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit पर क्लिक करना होगा।

Leave a Comment