UP Old Age Pension Form Download | वृद्धावस्था पेंशन योजना उत्तर प्रदेश PDF

Old Age Pension Form PDF Uttar Pradesh | यूपी वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म डाउनलोड पीडीएफ | वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट सूची | Vridha Pension Form PDF UP | UP Vridha Pension Form PDF
Uttar Pradesh Old Age Pension Scheme Form Download PDF उत्तर प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन योजना के तहत वित्तीय सहायता के रूप में पेंशन दे रही है। जिससे बुजुर्गों लोगों के पास आय का साधन बना रहे। यह पेंशन समाज कल्याण विभाग की और से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को दी जाती है।

उत्तर प्रदेश बुढ़ापा पेंशनके अंतर्गत वृद्ध लोगों को राज्य सरकार तीन माह की एक किस्त के रूप में 3,000 रुपए देती है, जो प्रतिमाह 1,000 रुपए की धनराशि के रूप में मिलता है। यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थित बहुत कमजोर हो और उनके पास आय का साथ न हो। इसलिए सरकार द्वारा इन लोगों की सहायता के लिए सामजिक पेंशन के रूप में Uttar Pradesh Old Pension Yojana का लाभ दिया जाता है।

यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड –

Old Age Pension Form PDF Uttar Pradesh:

भाषा हिंदी
लाभार्थी वृद्ध नागरिक
उद्देश्य आर्थिक सहायता
पेंशन राशि 1,000 रुपए प्रतिमाह
Official Website Click Here
वृद्धा पेंशन उत्तर प्रदेश PDF Click Here

यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना 2021

उत्तर प्रदेश राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना को समाज कल्याण विभाग द्वारा 1994 में राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता देने के उदेश्य से शुरू किया गया था। उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वृद्धजन को हर महीने 800 रू पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पहले 750 रु थी जिसे सरकार द्वारा अब बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभ

  • उत्तर प्रदेश पेंशन वृद्धावस्था योजना के तहत सभी बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने वित्तीय भत्ता प्रदान किया जाता हैं।
  • योजना के तहत लाभार्थी को मिलने वाली धनराशि को सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।
  • यूपी सरकार ने पेंशन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि को बढ़ा दिया है।
  • पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक को शामिल किया गया है। ताकि उन्हें किसी पर निर्भर न होना पड़े।

यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व पात्रता मानदंड

यदि आप उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ पाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज व पात्रता का होना अनिवार्य है –

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता गरीबी रेखा से नीचे के समूह का होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. पासपोर्ट साइज फोटो।
  2. आधार कार्ड।
  3. बैंक पासबुक।
  4. निवास प्रमाण पत्र।
  5. आयु प्रमाण पत्र।
  6. आय प्रमाण पत्र पहचान पत्र।

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन करें

यदि आप उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखत चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश एकीकृत समाज पेंशन पोर्टल पर जाना होगा।यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • अब आपको होम पेज पर वृद्धावस्था पेंशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा ऊपर चित्र में दर्शाया गया है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जंहा आपको “ऑनलाइन आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर “New Entry Form” के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
  • अब आपके सामने वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन-पत्र का प्रारूप खुल जायेगा।
  • यहां आपको सबसे पहले अपना व्यक्तिगत विवरण जिसमे अपना नाम, पिता का नाम, अपना पता आदि भरना होगा।
  • इसके बाद आपको बैंक का विवरण तथा आय का विवरण भरना होगा।
  • अब सभी विवरण भरकर आपको अंत में Save के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपको यूपी वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना आवेदन की स्थिति देखें

  • इसके लिए आप सबसे पहले समाज कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • यहां आपको होम पेज पर “वृद्धावस्था पेंशन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पर्ज खुल जायेगा। जैसा नीचे दिखाया गया है।
  • यहां आपको “आवेदन की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको आवेदन की स्थिति जानने हेतु लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन पैनल खुल जायेगा, यहां आपको अपना Application Registration No. व Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर “लॉगिन” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना लिस्ट 2021

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एकीकृत समाजिक पेंशन पोर्टल यूपी में जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर वृद्धावस्था पेंशन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पर्ज खुल जायेगा। जैसा ऊपर दर्शाया गया है –
  • इस पेज में आपको “पेंशनर सूची” के कॉलम में “पेंशनर सूची (2020-21)” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल जायेगी, यहां आपको अपने जिले, विकासखण्डं और ग्राम पंचायत को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने चुने गए क्षेत्र की ओल्ड एज पेंशन लिस्ट खुल जाएगी।

Leave a Comment