UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Form PDF | सामूहिक विवाह रजिस्ट्रेशन 2021

Mukhyamantri Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana Form PDF Download | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अनुदान फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम सेउत्तर प्रदेश सरकार की एक नई योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। यह योजना राज्य के उन व्यक्तियों के लिए है। जो सामूहिक रूप से शादी करेंगे। यूपी सरकार द्वारा चलाए गए इस योजना का नाम ”मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana)” है। उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से गरीब, कमजोर वर्ग के, विधवा महिला परित्याग महिला की लड़कियों के शादी पर योजना का लाभ दिया जाएगा।

UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पंजीकृत नवविवाहित जोड़ों की सामूहिक शादी के लिए कुल ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसमें से कुछ राशि बैंक खाते के माध्यम से लड़की को दी जाएगी। तथा कुछ राशि शादी के लिए बर्तन शादी के खर्चे लड़की के लिए जेवर जैसे अन्य शुभ कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे। योजना का लाभ परिवार की दो बालिकाओं को मिलेगा। यूपी सामूहिक विवाह योजना से जुड़े अन्य सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे को अंत तक ध्यान से पढ़ें जहां हम आपको योजना से जुड़ी पात्रता आवश्यक दस्तावेज का आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगे।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Form PDF

लेख  Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana 2021
 भाषा   हिंदी
 लाभार्थी  राज्य के नवविवाहित लड़कियां
आर्थिक   सहायता ₹51000 मात्र
 उद्देश्य    आर्थिक सहायता प्रदान करना
  आधिकारिक वेबसाइट Click Here
 आवेदन फॉर्म डाउनलोड Click Here

आवश्यक दस्तावेज सीएम सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश 2021

Documents Required Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Registration के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी |

  •  आवेदक का निवास प्रमाण पत्र  (Domicile Certificate)
  • आवेदक परिवार का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • नवविवाहित कन्या का बैंक पासबुक (Bank Account Statement)
  • वर और वधु की पासपोर्ट साइज की फोटो (Passport Size Photo)
  • जाति प्रमाण पत्र  SC/ST/OBC के लिए (Caste Crtificate)
  •  वर वधु का आधार कार्ड किया मतदाता पहचान पत्र  (Voter Card, Aadhaar card)
  • वर वधू का जन्म या आय प्रमाण पत्र  (Birth Certificate)

  सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश की योग्यता मानदंड

Eligibility Criteria of Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana- उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने के लिए यूपी सरकार द्वारा कुछ पात्रता निश्चित की गई हैं। जिनके आधार पर लाभार्थी को योजना का लाभ दिया जाएगा –

  • योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की लड़कियों को दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सामाजिक विवाह योजना का लाभ विधवा तलाकशुदा परित्याग महिलाओं की लड़कियों की शादी के लिए दिया जाएगा।
  • सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पंजीकृत किए गए नवविवाहित जोड़ों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा ।
  • आर्थिक रुप से गरीब एवं कमजोर वर्ग के परिवार की लड़की को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  •  विवाह के समय लड़की की आयुके 18 वर्ष से अधिक तथा लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता वार्षिक परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 46,080 रूपये रखी गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए 56460 रूपये रखी गई है।
  • योजना के तहत वृदावस्था पेंशन ,निराश्रित विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन तथा समाजवादी पेंशन वाले आवेदकों को आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
  • यूपी सामूहिक विवाह योजना के तहत एक परिवार की दो लड़कियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना आवेदन प्रक्रिया

यदि आप UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

UTTAR PRADESH MUKHYAMANTRI SAMUHIK VIVAH YOJANA FORM PDF

  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने सामूहिक विवाह अनुदान योजना का फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको फॉर्म डाउनलोड कर फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आपको भरे हुए फॉर्म को अपने ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर पर या जिला मुख्यालय के समाज कल्याण विभाग में जमा कराना होगा। जिसके बाद शादी होने पर आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।

यहां हमने आपको Uttar Pradesh Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana से जुडी सभी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आप इस योजना से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे अन्य सभी सरकारी योजनओं व प्रक्रियाओं के आवेदन व पीडीएफ फॉर्म से जुडी सभी जानकारी सबसे पहले व विस्तार से पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.applicationformpdf.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-

Leave a Comment