UP Income Certificate Form Download | उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन फॉर्म PDF

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र फॉर्म PDF

संबंधित विभाग उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य आय की गणना का आधार
लाभ सेवाओं का लाभ उठाने के लिए
Official Website Click Here
उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र फॉर्म को PDF में डाउनलोड लिंक फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करे

आय प्रमाण पत्र डाउनलोड up | Uttar Pradesh Aay Praman Patra Form PDF Format | Download Income Certificate Form Uttar Pradesh Form | उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें | यूपी आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म पीडीएफ | UP Income Certificate Application Form PDF download

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है। जिसकी आवश्यकता लगभग सभी व्यक्तियों को होती है, चाहे व्यक्ति अमीर हो या गरीब हो। Aay Praman Patra आवश्यकता हमें सबसे ज्यादा सरकारी कामों के लिए होती है, क्योंकि सरकार ने इसे एक पात्रता मापदंड के रूप में लिया है। जिससे हमें कई प्रकार की योजनाओं सेवाओं का लाभ मिलता है। Uttar Pradesh Income Certificate राजस्व विभाग से बनाया जाता है। जिसमें व्यक्ति की कुल वार्षिक आय को जोड़ा जाता है। जिसमें व्यक्ति की चल, अचल सम्पति, आय के जितने भी स्रोत होते हैं, उन सभी का योग और परिवार के सभी लोगों की आय को कुल योग किया जाता है।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र / UP Income Certificate

जैसा की आप सभी जानते ही हैं, की आय प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह हमारी आय की पूरी जानकारी प्रदान करता है और यह कई सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में हमारे काम आता है। आय प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसमें हमारी सभी स्रोतों से अर्जित आय का विवरण दर्ज होता है। आज हम आपको यहां उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया प्रदान कर रहें है। जिसके लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता

आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता हमे कई प्रकार से पड़ सकती है। जो निम्न प्रकार से हैं –

  • यदि आप बैंक में लोन के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको यहां आय प्रमाण पत्र की आवश्कता पड़ती है।
  • उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति प्राप्त करने के लिए।
  • और यदि आप राशन कार्ड या आवास सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आपको अपना आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी आय प्रमाण पत्र की जरूरत पडती है।

Documents required for making Uttar Pradesh Income Certificate

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है –

  • आधार या पैन कार्ड
  • राशन कार्ड, बिजली का बिल,पानी का बिल या ड्राइविंग लाइसेंस (इनमे से कोई एक)
  • पैन कार्ड, हाई स्कूल सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र (इनमे से कोई एक )
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • सैलरी स्लिप अगर आप नौकरी करते है तो
  • ग्राम प्रधान /पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण के लैटर हेड की पर्ची

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप Uttar Pradesh income certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है-
  • यहां आपको “सिटिजन लॉगिन (ई-साथी)” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • यहां आपको पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा फिर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर अंत में सुरक्षित करे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सफल पंजीकरण होने के बाद आपको अब वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन होने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको “आवेदन भरें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी सेवा का चयन करना होगा।
  • सेवा का चयन करते ही आपके सामने यूपी आय प्रमाण आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को सही से भरना होगा। फिर मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में “दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद आपको शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए आपको “सेवा शुल्क का भुगतान” पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आप एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा और Submit पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप डेबिट कार्ड से पेमेंट करना चाहते है तो कर सकते है या फिर आप इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी सेवा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपने भुगतान की रसीद प्राप्त करनी होगी। इस प्रकार आपका उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।

यूपी आय प्रमाण पत्र आवेदन स्थिति की जाँच करें

यदि आप अपने आय प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति की ऑनलाइन जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक की आधिकारिक वेवसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “आवेदन की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा यहां आपको अपना Application Number दर्ज करना होगा।
  • Application Number दर्ज करने इ बाद आपको सर्च के निशान पर क्लिक करना होगा। जैसा ऊपर चित्र में दिखाया गया है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन करें

यदि आपको उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही हो, तो आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –

  • सबसे पहले आपको इसका आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारीयों को ध्यान से भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार फॉर्म की जाँच कर ले फिर अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग के कार्यलय में फॉर्म को जमा कर दें।
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जाँच की जाएगी और जाँच में सब कुछ सही पाए जाने पर 21 दिन के भीतर आपका आय प्रमाण पत्र बन जायेगा।

Leave a Comment