Sarkari Yojana 2022: केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी, सूची

Sarkari Yojana 2022 | केंद्र एवं राज्य सरकार सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी हिंदी में | सरकारी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज | Sarkari Yojana List 2022 | आज हम आपको केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी अपने इस लेख के माध्यम से प्रदान करने जा रहे हैं। देश में हर साल केंद्र एवं राज्य सरकार आम जनता के हित में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं लांच करती है। जिससे देश के नागरिकों का विकास हो और देश तरक्की की ओर आगे बढ़े।

अगर आप सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सरकारी योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि हम आपको अपने एक लेख के माध्यम से वर्तमान समय में संचालित की जाने वाली कुछ पुरानी और कुछ नई महत्वकांक्षी Sarkari Yojana 2022 के बारे में बताने जा रहे हैं।

Table of Contents

Sarkari Yojana 2022

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा देश के किसानों,युवाओं, श्रमिकों,महिलाओं, बूढ़े नागरिकों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। जिससे इन योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभांवित करके उनका सर्वांगीण विकास और उत्थान किया जा सके। सरकार द्वारा Sarkari Yojana 2022 के माध्यम से नागरिकों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं पेंशन तक की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। यह सभी सुविधाएं योजना के तहत पात्र लोगो को निशुल्क दी जाती हैं। सरकारी योजना 2022 की सबसे बड़ी खास बात यह है कि लगभग सभी योजनाओं के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया है और वह घर बैठे ही संबंधित Sarkari Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Key Highlights Of Sarkari Yojana 2022

लेख का विषय Sarkari Yojana
शुरू की गई केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य नागरिकों का विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना
साल 2022

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाएं

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन

देश के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देशवासियों के साथ 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई है। देश के नागरिकों को इस अभियान मे भाग लेने के लिए harghartiranga.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।  इस अभियान के तहत सभी भारतीय नागरिकों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील गई है और सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ  सेल्फी लेकर  harghartiranga.com  या अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी डालने का कार्यक्रम किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक 6 करोड़ से भी अधिक सेल्फी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी‌ के द्वारा Mukhymantri Digital Seva Yojana 2022 को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। ताकि राज्य के चिरंजीवी परिवारों को डिजिटल सेवा से जोड़ा जा सके। इस योजना को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री जी के द्वारा बजट भाषण 2022-23 के दौरान की गई थी।

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार द्वारा सन् 2021 में ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों के लिए शुरू किया गया था। जिसके माध्यम से देश के 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले जैसे-मजदूरी,रेहड़ी पटरी एवं घरेलू कामगारों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। ताकि उन्हें उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जा सके। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई श्रम कार्ड पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसके बाद उन्हें एक ई श्रम कार्ड  दिया जाएगा‌। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर काम मुहैया करवाया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित की जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ भी इस एक कार्ड के माध्यम से एक ही मंच पर प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana को 1 दिसंबर सन् 2018 में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। योजना के तहत देश के 2 हेक्टेयर या इससे कम कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष  2000-2000 की तीन समान किस्तों में किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। इस योजना के तहत देशभर के 12 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसानों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

PM Kisan KYC online

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती हैं। लेकिन अब इस योजना के तहत  ईकेवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जिन किसानों के द्वारा e-kYC की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा उन्हें ही इस योजना के तहत आर्थिक सहायता की धनराशि प्रदान की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ईकेवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31st August 2022 निर्धारित है। PM Kisan KYC से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

रेल कौशल विकास योजना 2022

इस योजना का 17 सितंबर सन् 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत देश के लगभग 50,000 युवा एवं युवतियों को शिक्षा पूरी हो जाने के बाद निशुल्क उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ताकि वह एक बेहतर रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बने। बनारस रेल इंजन कारखाना का प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को सक्षम बनाने में सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है या नहीं। रेल मंत्रालय द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।

देश में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को 100 घंटों का उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जा रहा है। जो उन्हें एक बेहतर रोजगार प्रदान कराने में मदद करेगा।

अग्नीपथ योजना 2022

भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास युवाओं (पुरुषों एवं महिलाओं) के लिए Agneepath Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत भारतीय सेना की 3 शाखाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना में बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती की जाएगी। भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा। अग्नीपथ योजना के तहत अग्निवीरों को केवल 4 साल की नौकरी के लिए भर्ती किया जाएगा। जिसमें उन्हें प्रतिमाह ₹30000 सैलरी, 44 लाख का बीमा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। देश के 17 से लेकर 21 वर्ष की आयु तक के युवा इस योजना के तहत अपना आवेदन करने के पात्र हैं। अग्नीपथ योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

नरेगा जॉब कार्ड न्यू लिस्ट 2022

भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत भारत के ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों को ग्राम पंचायत स्तर पर साल में 100 दिनों का काम दिलवाया जाता है। जिसके लिए हर साल नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को जारी किया जाता है। अब सरकार द्वारा हाल ही में नरेगा जॉब कार्ड न्यू लिस्ट 2022 को भी जारी कर दिया गया है। जिन नागरिकों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा उन्हें सन् 2022 में  इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। यह योजना देश के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती हुए बेरोजगारी दर को देखते हुए शुरू की गई थी।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 2 अक्टूबर सन् 2016 को Bihar Student Credit Card Yojana को बिहार में लागू किया गया था। इस योजना के तहत राज्य के गरीब एवं असहाय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाया जाता है। यह योजना राज्य के गरीब एवं असहाय छात्रो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। जो इच्छुक छात्र इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र को 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन 2022

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 27 सितंबर 2021 को देश के सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत नागरिकों को एक यूनिक आईडी कार्ड उपलब्ध करवाया  जाता है। इस कार्ड में  उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी होती है। ‌इस कार्ड की सबसे खास बात यह है कि भारत के किसी भी राज्य में इसका उपयोग करके इलाज करवाया जा सकता है और आपको कोई जांच रिपोर्ट या पर्ची आदि ले जाने की भी जरूरत नहीं होगी। क्योंकि इस कार्ड में आपके स्वास्थ्य का पूरा ब्यौरा शामिल होगा और डॉक्टर आपकी आईडी से यह जान सकेगा कि आपको पहले कौन सी बीमारी रही है और आपने कहा क्या इलाज करवाया है।

यूपी मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम 2022

यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP CM Fellowship Yojana 2022 को आरंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य के 100 आकांक्षी विकासखंड ब्लॉक के लिए 100 युवाओं का चयन किया जाएगा। इस योजना का लाभ रिसर्च स्टूडेंट को प्राप्त होगा। रिसर्च स्टूडेंट की सहायता से हम इस योजना के तहत डेवलपमेंट का कार्य तेजी से कर सकेंगे। इसके अलावा युवा कई तरह के सुझाव प्रस्तुत करेंगे जैसे- सर्विस में हेल्प करेंगे, पढ़ाई में, कई प्रकार के डाटा कलेक्शन में, निगरानी में एवं योजनाओं के संचालन में आने वाली चुनौतियों का निवारण भी प्रदान करेंगे।

इस योजना के तहत युवाओं को 1 साल के प्रोग्राम के लिए चयन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें ₹30000 प्रतिमाह सैलरी,₹10000 प्रतिमाह टूर प्रोग्राम के लिए और ₹15000 लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान किए जाएंगे। राज्य के ग्रेजुएशन में 60% से अधिक अंक लाने वाले और कंप्यूटर एवं आईटी का ज्ञान प्राप्त युवा आवेदन करने के पात्र है। लेकिन आवेदक की आयु 40 वर्ष या इससे कम की होनी चाहिए।

ई श्रम कार्ड पोर्टल 2022

जैसे कि आप सभी लोगों जानते हैं कि ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत देशभर के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले गरीब मजदूरों के लिए की गई थी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मजदूरों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। श्रम कार्ड पोर्टल 2022 पर रजिस्टर्ड हो जाने के बाद मजदूरों को एक ई श्रम कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। जिसकी सहायता से वह अपने कौशल अनुसार रोजगार एवं विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर होता है।

Adhar Card Update 2022

देश के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य है। आधार कार्ड में नागरिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, लिंग, जन्मतिथि जैसी जानकारी शामिल होती है। अगर किसी कारण आपके आधार कार्ड में कोई त्रुटि है तो आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर अपना Adhar Card Update 2022 कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने आधार कार्ड को अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से भी अपडेट करवा सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में अपने राज्य के मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना को लागू किया था। जिसके माध्यम से लॉकडाउन में मजदूरों के खाते में भरण पोषण करने के लिए ₹1000 की धनराशि हस्तांतरित की गई थी। अब इस योजना के माध्यम से राज्य के मजदूरों के बैंक खाते में भरण-पोषण करने के लिए 2000 की धनराशि 2 किस्तों में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए 400 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा।

Haryana Meri Fasal Mera Byora 2022

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने अपने राज्य के किसानों के हित में Haryana Meri Fasal Mera Byora Yojana 2022 का शुभारंभ किया है राज्य के किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यैरा पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करना होता हैं। जिसके माध्यम से सरकार यह पता लगा सकती है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाला बीमा कवर, प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल मुआवजा आदि किसानों को तक पहुंच रहा है या नहीं। Meri Fasal Mera Byora से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

राशन कार्ड लिस्ट 2022

भारत सरकार द्वारा देश के सभी धर्म एवं जाति के नागरिकों के लिए राशन कार्ड योजना की सुविधा को शुरू किया गया था। इस योजना का संचालन देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा खुद किया जाता है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। देश के जो भी नागरिक अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट 2022 में देखना चाहते हैं वह nfsa.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस अधिकारिक वेबसाइट पर देश के सभी राज्यों के नागरिकों को राशन कार्ड देखने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती हैं चाहे आप किसी भी राज्य से संबंध रखते हो। राशन कार्ड मुख्य तौर पर तीन प्रकार के होते हैं जो BPL,APL एवं AAY हैं।

Leave a Comment