sansaar ka paryayvachi in Hindi, संसार का समानार्थी शब्द,
संसार के पर्यायवाची – जग, विश्व, जगत, दुनिया, भव, लोक
sansaar Synonyms in Hindi – jag, vishv, jagat, duniya, bhav, loka
sansaar meaning in English – World
संसार के पर्यायवाची शब्द पढ़ने और सुनने में भले ही एक जैसे लगें किन्तु उनके अर्थ में सूक्ष्म अंतर हो सकता है। अतः एक ही वाक्य में सभी पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग हो जाए, यह आवश्यक नहीं है। संदर्भ-प्रसंग के आधार पर वाक्य में भिन्न पर्यायवाची का प्रयोग किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए हमने संसार के समानार्थी शब्दों को वाक्य प्रयोग के माध्यम से समझाया है:-
संसार के पर्यायवाची शब्द – वाक्य प्रयोग द्वारा पर्यायवाची शब्दों के अंतर की पहचान
पर्यायवाची शब्द संसार- भगवान विष्णु संसार के पालक हैं।
पर्यायवाची शब्द जग- समस्त जग में श्री राम जैसा कोई राजा नहीं हुआ।
पर्यायवाची शब्द जगत- जगत में अनेक प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं।
पर्यायवाची शब्द दुनिया- अधर्म मिटाने के लिए भगवान विष्णु ने दुनिया में कईं बार अवतार लिया।
पर्यायवाची शब्द लोक – पूरे लोक में ढूंढने पर भी तुम्हे सरिता जैसी बेटी नहीं मिलेगी
संसार के पर्यायवाची के बारे में कई प्रकार से पूछा जा सकता है जैसे कि संसार का पर्यायवाची शब्द क्या होता है, संसार के तीन पर्यायवाची शब्द बताइये या लिखिए। Hindi mein sansaar ka Paryayvachi kya hota hai?