राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2022: rajudyogmitra.rajasthan.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Rajasthan Udyog Mitra Portal | राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | rajudyogmitra.rajasthan.gov.in Portal Apply | राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल आवेदन फॉर्म

राजस्थान में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। राजस्थान सरकार द्वारा उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के व्यापारियों को अपना व्यापार स्थापित करने के लिए मदद मिलेगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल को राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के उद्यमियों के लिए 12 जून 2021 को आरंभ किया गया है। राजस्थान सरकार द्वारा इस पोर्टल की टैगलाइन “सरकार का हाथ, उद्यमी के साथ” रखा गया है। इस पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को व्यापार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना भी है। जिससे कि बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्राप्त हो सके। Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022 पर पंजीकरण करवाने के बाद आवेदक को एक पावती प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है जिससे 3 साल तक राज्य के सभी कानूनों के तहत अनुमोदन और निरीक्षण से छूट प्रदान की जाती है। अब तक इस पोर्टल के माध्यम से 9861 उद्यमियों को पावती प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा व्यापार स्थापित करने में सहायता भी प्रदान की जाएगी। अब राजस्थान के नागरिकों को इस पोर्टल की वजह से अपना व्यापार स्थापित करने के लिए भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह यह काम घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में उद्यमियों को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे कि प्रदेश के बेरोजगार नागरिक रोजगार प्राप्त कर सकें एवं आत्मनिर्भर बन सकें। Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022 पर पंजीकरण करवा के आवेदक द्वारा 3 साल तक राज्य के सभी कानूनों के तहत अनुमोदन एवं निरीक्षण से छूट प्राप्त की जा सकती है। अब प्रदेश के नागरिकों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

Key Highlights Of Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022

योजना का नाम राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल
किसने आरंभ की राजस्थान सरकार
लाभार्थी राजस्थान के नागरिक
उद्देश्य उद्यमियों को प्रोत्साहित करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2022

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2022 से संबंधित कुछ अन्य जानकारी

  • इस पोर्टल से प्राप्त हुए पावती प्रमाण पत्र की अवधि 3 साल की होगी।
  • 3 साल के बाद सभी उद्यमियों को अनुमोदन एवं निरीक्षण 6 महीने के अंदर अंदर करवाना होगा।
  • वह सभी उद्यमी जो इस पोर्टल के माध्यम से छूट प्राप्त करेंगे उन्हें अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण मानव को अपनाए जाना अनिवार्य होगा।
  • वह सभी उद्योग जो कानूनी रूप से अपराध है और लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं वह इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते।
  • सभी लाभार्थी उद्यमी जो इस पोर्टल का लाभ उठा रहे हैं उनके व्यवसाय में यदि किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसकी सूचना डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट के रूप में लाभार्थी को प्रदान करनी होगी।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2022 पावती प्रमाण पत्र

Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022 पर पंजीकरण करवाने पर पावती प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। वह सभी नागरिक जो योग्यता पूरी नहीं करते एवं पोर्टल का गलत तरीके से उपयोग करते हैं उनके पंजीकरण को रिजेक्ट या कैंसिल किया जा सकता है। पावती प्रमाण पत्र को निम्नलिखित स्थितियों में कैंसिल किया जा सकता है।

  • यदि उद्यम सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यापार में नहीं है।
  • यदि उद्यमी के व्यापार का किसी दूसरी कंपनी में विलय हुआ हो।
  • उद्यमी द्वारा अपने व्यापार की लोकेशन का बदलाव किया गया हो।
  • यदि उद्यमी द्वारा इस पोर्टल के नियमों का उल्लंघन किया जाए।
  • उद्यमी द्वारा अपने व्यापार के संबंध में गलत जानकारी दी जाने की स्थिति में।

Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022 के लाभ तथा विशेषताएं

  • राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल को राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के उद्यमियों के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस पोर्टल का आरंभ 12 जून 2021 को किया गया था।
  • सरकार द्वारा इस पोर्टल की टैगलाइन “सरकार का हाथ, उद्यमियों के साथ” निर्धारित की गई है।
  • इस पोर्टल को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को व्यापार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे कि बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्राप्त हो सके।
  • राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद आवेदक को 3 साल तक राज्य के सभी कानूनों के तहत अनुमोदन और निरीक्षण से छूट प्रदान की जाएगी।
  • अब तक इस पोर्टल के माध्यम से 9861 उद्यमियों को पावती प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है।
  • Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022 के माध्यम से सरकार द्वारा व्यापार स्थापित करने में सहायता भी की जाएगी।
  • अब प्रदेश के नागरिकों को अपना व्यापार स्थापित करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह यह काम घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
  • 3 साल की अवधि पूरी हो जाने पर उद्यमी को 6 महीने के अंदर अंदर सभी महत्वपूर्ण अनुमोदन एवं निरीक्षण करवाने अनिवार्य होंगे।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2022 पर आवेदन करने के लिए पात्रता

  • इस पोर्टल के अंतर्गत वह सभी उद्योग आवेदन कर सकते हैं जो MSMED 2006 के अनुसार सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार का व्यापार मैं आते हैं।
  • वह स्टार्टअप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं जो 4 मार्च 2019 के बाद शुरू किए गए हो।
  • इस योजना का लाभ केवल 4 मार्च 2021 के बाद स्थापित हुए नए उद्योगों को ही प्रदान किया जाएगा।

Rajasthan Udyog Mitra Portal 2022 महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2022 पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमएसएमई एक्ट 2019, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एसएसओ राजस्थान खुल कर आएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको उद्योग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको उद्योग आधार या फिर बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • अब आपको सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एसएसओ पोर्टल पर साइन अप कर पाएंगे।
  • अब आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद आपको राजस्थान उद्योग मित्र पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एमएसएमई एक्ट 2019, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

क्वेरी दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमएसएमई एक्ट 2019, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको क्वेरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने क्वेरी फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आवेदक का नाम, आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर रहे होगा।
  • इस प्रकार आप क्वेरी दर्ज कर पाएंगे।

क्वेरी ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एमएसएमई एक्ट 2019, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको क्वेरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको क्वेरी ट्रेकिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको क्वेरी/टिकट नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप क्वेरी ट्रैक कर पाएंगे।

सर्टिफिकेट वेरीफाई करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमएसएमई एक्ट 2019, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको वेरीफाई सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर तथा एंटरप्राइज का नाम दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आप का सर्टिफिकेट खुल कर आ जाएगा।
  • अब आप को वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने सर्टिफिकेट को वेरीफाई कर पाएंगे।

संपर्क विवरण

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2021 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करते या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

  • हेल्पलाइन नंबर – 0141-2227274/7812/7713
  • ईमेल आईडी – [email protected]

Leave a Comment