PM Kisan Samman Nidhi Registration Form | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड 2021

PM-Kisan Yojna Application/ Registration Form In PDF Format | Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana Online Form | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KSNY) गरीब किसानों के लिए शुरू की गयी एक आर्थिक सहायता योजना है। इस योजना के अंतर्गत मोदी सरकार प्रत्येक छोटे और सीमांत किसान भाई (जिनके पास 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि है) के लिए 6,000 रुपये प्रत्यक्ष आय सहायता के रूप में प्रदान करती है। डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) मोड के माध्यम से 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में वित्तीय सहायता लाभार्थी किसान भाइयों को प्रदान की जाती है। पीएम किसान योजना का उद्देश्य खेती के लिए किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिसकी मदद से किसान अपने खेत के लिए उन्नत किस्म के बीज व खाद (यूरिया) आदि खरीद सके। साथ ही इस योजना के तहत किसान भाइयों को आर्थिक मदद भी मिलेगी।

वैसे तो इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 1 फरवरी 2019 को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था। परन्तु हर वर्ष इसमें पात्र किसानों को शामिल किया जाता है। जिससे कोई भी गरीब किसान इस योजना का लाभ उठाने से वंचित न रहें। अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठाने चाहते हैं तो नीचे हम आपको इसके लिए आवेदन/ पंजीकरण फॉर्म (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि pdf) प्रदान कर रहे हैं। जहाँ से आप इसे आसानी से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। PM Kisan Application Form PDF के साथ-साथ आपको योजना हेतु KYC Form in Hindi भी प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Application Form PDF 2021
योजना का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना
भाषा Hindi/ English
घोषणा केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी द्वारा
लांच की तिथि वित्तीय बजट 2019-20
उद्देश्य किसानों की इनकम दुगनी करना
लाभार्थी देश के छोटे और सीमांत किसान भाई
सहायता राशि 6,000 रुपये प्रत्यक्ष आय सहायता
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in
pm kisan.nic.in application form प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना pdf

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी, और इसका उद्देश्य पूरे देश में 12 करोड़ किसानों की सेवा करना था। सरकार पीएम किसान योजना वेबसाइट पर लाभार्थियों की सूची प्रकाशित करती है और 2021 की सूची पहले ही प्रकाशित कर चुकी है। भारत के केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित, PM Kisan Samman Nidhi Yojana देश के किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित है। इस योजना के तहत, सरकार किसानों के खातों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष तीन किस्तों में जमा करती है। भारतीय आबादी का एक बड़ा प्रतिशत कृषि में लगा हुआ है; इस प्रकार, किसानों की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी जैसे किसान पंजीकरण, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

PM Kisan Yojana 8 वीं किस्त दिशा-निर्देश

जैसा की आप सभी जानते ही हैं की किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को 7 किस्ते प्रदान कर दी गयी है। और आठ वीं क़िस्त मार्च अंत तक सभी लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। देखने में आया है की योजना के तहत कई ऐसे किसान है जो पात्र न होने के बावजूद इस योजना के तहत लाभ ले रहें हैं। अब इस प्रकार के किसान योजना का लाभ न ले पाएं, इसके लिए सरकार द्वारा कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जो निम्न प्रकार से हैं:

  1. म्यूटेशन हुआ अनिवार्य – PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत आप सरकार ने पारदर्शिता लाने के लियु म्यूटेशन को जरूरी कर दिया है। अब केवल योजना के तहत वही किसान लाभ ले पाएंगे जिनके पास पास कृषि भूमि स्वयं के नाम पर आवंटित हो। अब अपने पूर्वजों की जमीन में एलपीसी के माध्यम से योजना का लाभ लेने वाले किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा। यह नियम केवल नए लाभार्थियों पर लागु होगा पुराने लाभार्थियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।
  2. प्लॉट नंबर हुआ अनिवार्य – नए नियमो के तहत अब योजना का लाभ पाने के लिए अब किसानो के पास अपने प्लॉट नंबर होना भी आवश्यक है। योजना के तहत कई ऐसे किसान हैं जिनकी संयुक्त भूमि है और वे खातियानी जमीन के आधार पर योजाना का लाभ ले रहें हैं। अब इन किसानो को अपनी जमीन अपने नाम पे करवाने के बाद ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। और अब जो भी किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नया पंजीकरण करेंगे उन्हें आवेदन फॉर्म में अपना प्लॉट नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया है।

पीएम किसान योजना हेतु पात्रता मानदंड

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत लाभार्थियों के रूप में विचार किए जाने के लिए व्यक्तियों को पात्रता मानदंड को पारित करना चाहिए। योजना के तहत पात्रता की शर्तों की सूची निम्न प्रकार से है।

  • आवेदक किसी भी भारतीय राज्य का किसान होना चाहिए।
  • आयु वर्ग में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • किसी भी संस्थागत भूमि को नहीं रखना चाहिए।
  • नवीनतम आकलन वर्ष में कर निर्धारणकर्ता नहीं होना चाहिए।
  • किसान या उसके परिवार के किसी भी सदस्य को पहले संवैधानिक पद पर काम नहीं करना चाहिए।
  • इसके अलावा, किसान मंत्री, राज्यसभा का सदस्य, लोकसभा का सदस्य, राज्य विधानसभा का सदस्य, निगम मेयर या जिला पंचायत का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए।
  • ऋण आवेदक सरकार द्वारा वित्त पोषित किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम, राज्य सार्वजनिक उपक्रम, सहयोगी कार्यालयों या स्वायत्त संगठनों में एक वर्तमान कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • किसान को 10,000 के बराबर या उससे अधिक मासिक पेंशन के साथ रिटायर्ड या सुपरनैचुरेटेड पेंशनर्स नहीं होना चाहिए। साथ ही आवेदनकर्ता एक पेशेवर चिकित्सक, वकील, वास्तुकार नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकरण करते समय, निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास रखें।

  1. पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र)
  2. निवास का प्रमाण
  3. पैन कार्ड
  4. जन्म प्रमाणपत्र
  5. बैंक खाते का विवरण
  6. खाता पासबुक की छायाप्रति
  7. नवीनतम फोटो (पासपोर्ट आकार में)

Benefits of PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2021 किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत, लाभार्थी किसान निम्नलिखित लाभों का फायदा उठा सकते हैं।

  • वित्तीय सहायता – यह योजना एक वित्तीय वर्ष में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।जो चार महीने के अंतराल पर राशि 2,000 रुपये के तीन भागों में वितरित की जाती है।
  • धन राशि हस्तांतरण – सरकार किसानों के खाते में सीधे राशि हस्तांतरित करती है। किसान अपने खातों से आसानी से पैसा निकाल सकते हैं।
  • पेंशन की सुविधा – इस योजना के तहत, किसान 60 वर्ष की आयु तक पेंशन फंड में 55 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक की राशि जोड़ेंगे। पेंशन राशि में सरकार उसी राशि का योगदान करेगी, और जब लाभार्थी 60 वर्ष की आयु तक पहुंचते हैं, उन्हें 3,000 रुपये पेंशन मिलेगी।
  • क्रेडिट कार्ड ऋण – पीएम किसान सम्मान निधि योजना वित्तीय आपात स्थितियों के दौरान किसानों की मदद करने के लिए कम ब्याज दरों पर किसान क्रेडिट कार्ड ऋण प्रदान करती है।

पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण कैसे करें?

यदि आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2021 के तहत अपना पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा।
PM-Kisan-Samman-Nidhi-Yojana-Registration

  • यहां आपको Farmers Corner के तहत New Farmer Registration पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपके सामने New Farmer Registration Form खुल जायेगा।
    pmkisan
  • यहां आपको सबसे पहले अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • अब आपको अपने राज्य का चयन कर Search पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। यहां आपको पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आपको Submit पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आप फॉर्म का प्रिंट निकल कर रख लें। इस प्रकार आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2021

यदि आप किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपने नाम की खोज करना चाहते हो, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  2. यहां आपको Farmer Corner में Beneficiary List पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने एक वेब पेज खुल जायेगा।
  4. यहां आपको कुछ विवरण का चयन करना होगा जैसे – स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, विलेज आदि
  5. सभी का चयन करने के बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा।
  6. इसके बाद, आपके सामने किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी सूची खुल जाएगी। यहां से आप आसानी से अपने नाम की खोज कर सकते हैं।

Kisan Samman Nidhi Beneficiary Status Or Payment Status

यदि आप किसान सम्मान निधि योजना के तहत बेनेफिशरी स्टेटस या पेमेंट स्टेटस की जाँच करना चाहते हो, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सर्वप्रथम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएये। यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • यहां आपको Farmer Corner में Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
  • यहां आप आधार नंबर, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर में से किसी से भी Beneficiary Status की जाँच कर सकते हैं।
  • अपनी इच्छा अनुसार नंबर दर्ज करने के बाद आपको Get Data पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपके सामने Beneficiary Status की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

PM Kisan Self Registered/ CSC Farmer Online Check

यदि आप किसान सम्मान निधि योजना के तहत CSC Farmer List ऑनलाइन चेक करना चाहते हो, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  1. सर्वप्रथम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये। यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  2. यहां आपको Farmer Corner में Status of Self Registered/CSC Farmers पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।
  4. यहां आप अपना आधार नंबर व दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  5. नंबर दर्ज करने के बाद आपको Search पर क्लिक करना होगा।
  6. इसके बाद आपके सामने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

किसान सम्मान निधि योजना मोबाइल ऍप डाउनलोड करें

सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए Kisan Samman Nidhi Yojana Mobile App लॉन्च किया है। यदि आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

किसान ऐप को डाउनलोड कर आप इससे कई सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। जैसे योजना के तहत आवेदन करना, आवेदन की स्थिति देखना, लाभार्थी सूची देखना, और यदि आपके खाते में किसी कारण से योजना का पैसे नहीं आ रहा है तो आप इसकी जानकारी भी PM Kisan App से प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें

  • यदि आप किसान सम्मान निधि योजना एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सीधे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्म खुल जायेगा। यहां से आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद, आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद, आपको पूर्णरूप से भरे हुए फॉर्म को संबंधित विभाग के कार्यलय में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन भी PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किसान सम्मान निधि योजना टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

यदि आप किसी की जमीन पर काम करते हैं और आपका नाम खतौनी में नहीं है तो आप इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। आपके पिता या दादा की भूमि पर भी कोई लाभ नहीं होगा। जिस किसान का नाम खतौनी में दर्ज होगा, उसे इसका लाभ मिलेगा। अगर आपका पैसा आपके खाते में नहीं पहुंचा है तो आप चिंतित न हों। अधिक संख्या के कारण, कुछ दिनों के लिए देर हो सकती है, इसलिए प्रतीक्षा करें। अगर फिर भी आपका पैसा नहीं आता है, तो आप इन नंबरों पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

  • PM Kisan Yojana Landline Numbers: 011—23381092, 23382401
  • Kisan Samman Nidhi Yojna Toll Free Number: 1800-115-5266
  • PM Kisan Yojana Helpline Number: 155261
  • Another Help Desk Number: 0120-6025109

FAQs (किसान सम्मान निधि) PMKSNY

    1. प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना फॉर्म पीडीएफ का प्रपत्र कहाँ से डाउनलोड करें?
      Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Form PDF Uttar Pradesh या West Bengal व अन्य राज्यों का एक ही फॉर्म है, जो ऊपर दिए गए लिंक से आसानी से प्राप्त हो सकता है।
    2. योजना के फॉर्म में क्या-क्या जानकारी दर्ज करनी होगी?
      फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों जैसे नाम, पता, जमीन व बैंक से सबंधित जानकारी।
    3. किसान योजना के लाभ किन-किन व्यक्तियों को मिलेगा?
      इस योजना का लाभ भारतीय सीमांत एवं छोटे किसानों को दिया जायेगा, जो आर्थिक रूप से गरीब होंगे। यदि आप पात्र किसान हैं तो आप इसके लिए आप PM Kisan Yojana Form को ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते हैं।
    4. प्रधानमंत्री किसान निधि के लिए मुख्य पात्रता शर्ते क्या है?
      इस PM Kisan Yojana में केवल देश के उन छोटे और सीमांत किसानों को लाभ दिया जायेगा, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि हो। वह आय करदाता नहीं होना चाहिए।
    5. इस योजना के तहत सरकार किसानों को कितने रुपये देगी?
      Kisan Samman Nidhi Yojana की एक साल की 3 किस्त होंगी, जो 2 हजार की एक किस्त के रूप में बैंक खाते में DBT के माध्यम से मिलेगी।
    6. What is PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number?
      PM-Kisan Helpline No: 011-24300606

Leave a Comment