One Nation One Ration Card Online | एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम | एक देश एक राशन कार्ड के लाभ | One Nation Ration Card Scheme Apply
एक देश एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत किसी भी क्षेत्र के नागरिक राशन कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी राज्य से पीडीएस राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे | इस बात की घोषणा केंद्रीय खाद्य मंत्री और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान जी के द्वारा की गयी है| इस योजना के तहत देश के लोग किसी भी राज्य की पीडीएस की दुकान से अपने हिस्से का राशन लेने में पूर्ण रूप से स्वतंत्र रहेंगे | One Nation One Ration Card 2020 देश के हर एक नागरिक को राहत पहुंचाएगी | इस योजना के शुरू होने से सभी नागरिको को काफी फायदा होगा |
Table of Contents
- वन नेशन वन राशन कार्ड– One Nation One Ration
- मोबाइल ऐप का शुभारंभ
- एक देश एक राशन कार्ड योजना में शामिल 32 राज्य
- एक देश एक राशन कार्ड योजना 2021 का उद्देश्य
- एक देश एक राशन कार्ड योजना आरंभ हुई देश के 9 राज्यों में
- वन नेशन वन राशन कैसे काम करेगा
- एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम 2021
- सबसे पहले इन राज्यों में लागू की जाएगी योजना
- वन नेशन वन राशन कार्ड फॉरमैट
- एक देश एक राशन कार्ड योजना में आवेदन कैसे करे?
- वन नेशन वन राशन कार्ड राज्यों की सूची
- एक देश एक राशन कार्ड लागू करने वाले राज्यों की सूची
- मेरा राशन मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
Table of Contents
वन नेशन वन राशन कार्ड– One Nation One Ration
देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने गुरुवार को इस योजना के तहत नई घोषणा की है | लॉक डाउन की वजह से देश के जो गरीब लोग परेशान है उन्हें इस नई घोषणा के ज़रिये राहत पहुंचाई जाएगी | इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों को 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। पीडीएस योजना के 83 फीसदी लाभार्थी इससे जोड़े जाएंगे। इस योजना के तहत मार्च 2021 तक इसमें 100 फीसदी लाभार्थी जुड़ जाएंगे। देश के नागरिक देश के किसी भी कोने से अपने राशन कार्ड के माध्यम से उचित मूल्य पर राशन की दुकान से राशन ले सकते हैं।
एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक मंत्रालय द्वारा मोबाइल एप लांच किया गया है जिसका नाम मेरा राशन ऐप है। यह मोबाइल ऐप प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए लांच किया गया है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति किसी भी राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से यह भी चेक किया जा सकता है कि लाभार्थियों को कितना अनाज मिलेगा। इसके अलावा लाभार्थियों द्वारा नजदीकी राशन की दुकान से संबंधित जानकारी भी इस ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
- आप इस ऐप के माध्यम से आधार सीडिंग भी घर बैठे कर सकते हैं। मेरा राशन ऐप की एक खास बात यह भी है कि इस ऐप को इंग्लिश, हिंदी, कनाडा, तेलुगू, तमिल, मलालियम, पंजाबी, ओरिया, गुजराती एवं मराठी भाषा में संचालित किया जा सकता है।
- मेरा राशन ऐप पर उन राज्यों की भी सूची देखी जा सकती है जो एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत आते हैं। आपके द्वारा किए गए सभी ट्रांजैक्शंस की सूची भी इस ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आप मेरा राशन ऐप का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करना होगा।
एक देश एक राशन कार्ड योजना में शामिल 32 राज्य
एक देश एक राशन कार्ड योजना का संचालन देश के 32 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में किया जा रहा है। प्रवासी मजदूर अगर अपने राज्य से किसी दूसरे राज्य जाता है तो वह इस बात की जानकारी मेरा राशन ऐप के माध्यम से प्रदान कर सकते है। जिससे कि उनको उस राज्य में राशन मिल सके। इसके अलावा राशन कार्ड धारक द्वारा मेरा राशन ऐप के माध्यम से यह भी पता किया जा सकता है कि उनके रिहायशी स्थल पर कितनी पीडीएस के तहत संचालित राशन की दुकानें उपलब्ध है। एक देश एक राशन कार्ड योजना के माध्यम से प्रवासी मजदूर राशन की प्राप्ति सरलता से कर पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत देश की 5.25 लाख राशन की दुकान है शामिल है।
One Nation One Ration Card Scheme के मुख्य तथ्य
योजना का नाम | एक देश एक राशन कार्ड योजना |
इनके द्वारा पेश किया गया | श्री राम विलास पासवान |
उद्देश्य | यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी व्यक्ति सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे |
योजना की समय सीमा | 30 जून 2030 |
लाभार्थी | अखिल भारतीय राशन कार्ड धारक |
नोडल एजेंसी | भारतीय खाद्य निगम |
एक देश एक राशन कार्ड मार्च अपडेट
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं One Nation One Ration Card को देश के सभी नागरिकों के लिए राशन उपलब्ध करवाने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत आप देश की किसी भी राशन की दुकान से राशन खरीद सकते हैं। एक देश एक राशन कार्ड को देश के 17 राज्यों में लागू कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय द्वारा इन सभी राज्य जिन्होंने एक देश एक राशन कार्ड लागू किया है उन्हें 37600(जीडीपी का अतिरिक्त 2%) करोड़ रुपए तक की अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति दी जाएगी। इस योजना का लाभ प्रवासी श्रमिक, मजदूर, दैनिक भत्ता लेने वाले, कूड़ा हटाने वाले, सड़क पर रहने वाले संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले आदि जैसे नागरिकों को पहुंचेगा।
सभी नागरिक जो काम करने के लिए किसी दूसरे राज्य जाते हैं वह अब इस योजना के माध्यम से देश की किसी भी राशन की दुकान से राशन खरीद सकेंगे।
एक देश एक राशन कार्ड की सफलता
अगस्त 2019 में एक देश एक राशन कार्ड योजना का आरंभ किया गया था। दिसंबर 2020 तक इस योजना के अंतर्गत 32 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ लिया गया था। आने वाले समय में बचे हुए चार राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों जोकी आसाम, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल है को भी जोड़ लिया जाएगा। प्रतिमाह 1.5 से 1.6 करोड़ ट्रांजैक्शन One Nation One Ration Card के माध्यम से रिकॉर्ड किए जाते हैं। अप्रैल 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत 15.4 करोड़ ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं। इस योजना की जागरूकता फैलाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा नागरिक उठा सके। यह प्रयास रेलवे स्टेशन पर घोषणा करके, रेडियो के माध्यम से, सोशल मीडिया के माध्यम से तथा अन्य माध्यमों से किए जा रहे हैं।
एक देश एक राशन कार्ड योजना 2021 का उद्देश्य
- एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य है कि देश में फ़र्ज़ी राशन कार्ड को रोकने में मदद मिलेगी और देश में चल रहे भष्टाचार को रोका जा सकेगा |
- इस योजना के लागू होने के बाद यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है तो उसे राशन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी |
- इस एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम का फायदा प्रवासी मजदूरों को अधिक होगा | इन लोगो को पूरी खाद्य सुरक्षा मिलेगी |
- केंद्र सरकार इस योजना को समय रहते ही पुरे देश के विभिन्न राज्यों में आरम्भ करना चाहती है जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके |
एक देश एक राशन कार्ड 86% लाभार्थियों को किया गया कवर
Ek Desh Ek Ration Card के माध्यम से देश के नागरिक किसी भी राशन की दुकान से राशन की प्राप्ति कर सकते हैं। एक देश एक राशन कार्ड योजना 32 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ लगभग 69 करोड लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। एक देश एक राशन कार्ड योजना के माध्यम से काफी सारे श्रमिकों को लाभ पहुंचा है। अब वह सभी श्रमिक जो अपने परिवार से दूर रहकर काम करते हैं वह भी अपना राशन आंशिक रूप से प्राप्त कर सकते हैं और उनका परिवार जहां रह रहा है वह भी अपना राशन वहां से ले सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत लगभग 86% लाभार्थियों को कवर किया गया है और जल्द शेष राज्यों को भी कवर किया जाएगा।
- बजट की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि सरकार द्वारा एक पोर्टल आरंभ किया जाएगा। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों की जानकारी होगी। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार को सभी प्रकार के श्रमिकों के लिए योजनाएं संचालित करने में आसानी होगी।
एक देश एक राशन कार्ड योजना आरंभ हुई देश के 9 राज्यों में
एक देश एक राशन कार्ड योजना को सरकार ने कोरोनावायरस लोकडाउन के दौरान आरंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत अब देश का कोई भी नागरिक देश की किसी भी राज्य की फेयर प्राइस शॉप से राशन खरीद सकेगा। इसके लिए उन्हें उस राज्य का राशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह एक ही राशन कार्ड से देश की किसी भी फेयर प्राइस शॉप से राशन खरीद पाएंगे। वन नेशन वन राशन योजना को देश के 9 राज्यों में लागू कर दिया है। अब इन 9 राज्यों के नागरिक एक राशन कार्ड से राशन प्राप्त कर सकते हैं। जल्द एक देश एक राशन कार्ड योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा।
वह राज्य जिन्होंने अब तक एक देश एक राशन कार्ड को लागू किया है वह आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, केरला, तेलंगाना, त्रिपुरा, तथा उत्तर प्रदेश हैं। इस योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिसटीब्यूशन की डिपार्टमेंट ऑफ़ फूड एंड पब्लिक डिसटीब्यूशन नोडल एजेंसी होगी।
वन नेशन वन राशन कैसे काम करेगा
इस योजना के अंतर्गत यह राशन आपके मोबाइल नंबर की तरह ही काम करेगा। जैसे की आपको देश के किसी भी कोने में जाकर अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलना पड़ता है वह हर जगह काम करते है उसी प्रकार वन नेशन वन राशन कार्ड का उपयोग भी आप किसी भी राज्य में इस्तेमाल कर सकते है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली-पीडीएस के लाभार्थी 01 अक्टूबर 2020 से अपनअपनी इच्छानुसार उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) से सस्ते मूल्य पर सब्सिडी वाले खाद्यान प्राप्त कर सकते हैं
वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ राशन कार्ड रखने वाले सभी नागरिको को प्रदान किया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के मुताबिक, देश के 81 करोड़ लोग जन वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए राशन की दुकान से 3 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से चावल और दो रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं और एक रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मोटा अनाज खरीद सकते हैं |
One Nation One Ration Card Scheme
इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तोर पर फ़िलहाल दो क्लस्टर राज्यों आंध्र प्रदेश -तेलंगाना और महाराष्ट्र -गुजरात में शुरू की गयी है इसके बाद अब आंध्र प्रदेश के लोग तेलंगाना में और तेलंगाना के लोग आंध्र प्रदेश में किसी भी राशन की दुकान से राशन ले सकते है इसी तरह महाराष्ट्र के लोग गुजरात में और गुजरात के लोग महाराष्ट्र में जाकर वहाँ की राशन की दुकान से राशन ले सकते है | आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से One Nation One Ration Card Scheme 2021 से जुडी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े |
देश के अगर किसी व्यक्ति को वन नेशन वन राशन योजना के अंतर्गत कोई परेशानी और असुविधा है और वह इस सम्बन्ध में कोई शिकायत करना चाहते है तो वह उनके लिए केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत टोल फ्री नंबर 14445 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर पर ‘वन नेशन कार्ड‘ सुविधा का उपभोग करने वाले राशन कार्ड लाभार्थी संपर्क कर अपनी शिकायत व समस्या दर्ज करा सकते हैं। और समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2021 तक पूरे देश में 81 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
Statistics Of Ek Desh Ek Ration Card
राज्य | 15 |
राशन कार्ड | 2,599 |
लाभार्थी | 18,053 |
टोटल ट्रांजैक्शन | 2,656 |
AAY ट्रांजैक्शन | 166 |
PHH ट्रांजैक्शन | 2,490 |
व्हाट डिस्ट्रीब्यूशन | 25,352.75 |
राइस डिस्ट्रीब्यूशन | 27,769.24 |
एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम 2021
केंद्रीय खाद्य मंत्री का कहना है की इस योजना को 1 जून 2020 तक पुरे देश में लागू कर दिया जायेगा और उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में राशन कार्ड के लिए 14 राज्यों में पीओएस मशीन कि सुविधा शुरू हो चुकी है जल्द ही अन्य राज्य में इस सुविधा को शुरू किया जायेगा | अगर कोई व्यक्ति एक राज्य से किसी दूसरे राज्य में रहने लगता है तो वह उस राज्य की किसी भी पीडीएस राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन ले सकता है | इस एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को सभी पीडीएस दुकानों पर पीओएस लगाना होगा | खाद्य मंत्री रामविलास पासवान जी ने जून 2019 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो को इस One Nation One Ration Card Scheme को शुरू करने का 1 साल तक का समय दिया था |
एक देश एक राशन कार्ड नई अपडेट
जैसे की आप सभी लोग जानते है की कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है |जिसका असर रोज कमाने खाने वाले लोगो पड़ रहा है | इस समस्या को कम करने के लिए सरकार ने 1 जून से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में तीन और राज्य ओडिशा , सिक्किम और मिजोरम जुड़ गए हैं। इसके साथ ही उन राज्यों की संख्या 20 हो गयी है जहा पर एक देश राशन योजना को लागू कर दिया गया है | यह योजना लॉक डाउन के समय देश के लोगो के लिए काफी लाभकारी साबित होगी |
इस एक देश एक राशन कार्ड स्कीम का फायदा उन राशन कार्ड धारकों को होगा जो दूसरे राज्यों में नौकरी करते हैं। राशनकार्ड धारक देश के किसी भी हिस्से की सरकारी राशन दुकान से कम कीमत पर अनाज खरीद सकेंगे। 1 जून तक 20 राज्य इससे जुड़ जाएंगे और मार्च 2021 तक यह देशभर में लागू हो जाएगी।’
नई अपडेट एक देश एक राशन कार्ड
इस योजना की घोषणा पिछले साल जून में की गई थी।इस साल 1 जनवरी को 12 राज्य एक-दूसरे के बीच एकीकृत हो गए और अब 17 राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के एकीकृत प्रबंधन पर हैं देश के बाकी हिस्सों को इस साल जून तक इस योजना में शामिल किया जायेगा | इससे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कवर किए गए 810 मिलियन में से 600 मिलियन लाभार्थियों को लाभ होगा । इस One Nation One Ration Card Scheme के ज़रिये यह इन राज्यों के प्रवासी कामगारों के लिए एक बड़ी मदद होगी, जो किसी से भी कही से भी सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
एक राशन कार्ड स्कीम
बिहार और उत्तर प्रदेश सहित पांच और राज्यों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के साथ एकीकृत किया गया है। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान का कहना है कि आज 5 और राज्यों – बिहार, यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन और दीव को वन नेशन-वन राशन कार्ड सिस्टम के साथ एकीकृत किया गया है।एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ पहल के तहत, पात्र लाभार्थी देश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अपने पात्र अनाज का लाभ उठा सकेंगे।
सबसे पहले इन राज्यों में लागू की जाएगी योजना
आपको बता दे कि राशन कार्ड देश के 11 राज्यों में आधार से लिंक किया जा चुका है इन राज्यों में राशन का आवंटन प्वांइट ऑफ सेल के ज़रिये किया जा रहा है | यह योजना 1 जनवरी 2020 को आध्र प्रदेश ,तेलंगाना गुजरात, महाराष्ट्र ,हरियाणा ,झारखण्ड ,पंजाब ,कर्नाटक ,केरल त्रिपुरा ,राजस्थान आदि इन सभी 11 राज्यों मे लागू की जाएगी | खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग इस योजना को बढ़ावा देते हुए बड़े स्तर पर काम कर रही है |
एक देश एक राशन कार्ड की विशेषताएं
- केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी नागरिकों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए एक देश एक राशन कार्ड योजना का आरंभ किया गया था।
- इस योजना के माध्यम से कम कीमत पर खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं चावल आदि मुहैया कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत देश का कोई भी नागरिक किसी भी पीडीएस शॉप से अपने राशन की प्राप्ति कर सकता है।
- सभी राशन कार्ड धारकों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- इस योजना को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आरंभ किया गया था।
- One Nation One Ration Card में देश की 5.25 लाख राशन की दुकानें शामिल है।
- इस योजना के अंतर्गत बायोमीट्रिक सिस्टम के माध्यम से राशन मुहैया कराया जाता है।
- इसके अलावा 65 साल से ज्यादा आयु के नागरिकों को एवं दिव्यांगों को राशन की होम डिलीवरी भी की जाती है।
- इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सरकार द्वारा मेरा राशन ऐप लॉन्च किया गया है।
- इस ऐप के माध्यम से यह चेक किया जा सकता है कि आप को कितना राशन मिलेगा।
एक देश एक राशन कार्ड योजना 2021 के लाभ
- देश का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ जून 2020 से उठा सकता है |
- जो लोग गरीब है और रोजगार की तलाश में एक राज्य से दूसरा राज्य में जाते है वह एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ उठा सकते है |
- हर उपभोक्ता अपने राशन कार्ड की सहायता से अपने हिस्से के अनाज को किसी भी पीडीएस दुकान से पारदर्शिता और बड़ी ही आसानी से खरीद सकता है |
- देश के कई राज्यों में पीडीएस प्रणाली के एकीकृत प्रबंधन की शुरुआत बड़ी ही तेज़ी से चल रही है जिसके अंतर्गत आंध्र प्रदेश ,गुजरात ,कर्नाटक ,राजस्थान हरियाणा ,झारखण्ड ,केरल ,त्रिपुरा तेलंगाना ,महाराष्ट्र आदि राज्य शामिल है |
वन नेशन वन राशन कार्ड फॉरमैट
केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोटेबिलिटी प्राप्त करने के लिए विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सरकार द्वारा राशन कार्ड जारी करने के लिए एक फॉर्मेट दिया गया है। सभी राज्य को वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत इसी फॉर्मेट को फॉलो करके राशन कार्ड जारी करना है। वन नेशन वन राशन कार्ड फॉर्मेट लागू करने की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है।
- नए राशन कार्ड में आवश्यक न्यूनतम विवरण शामिल होगा लेकिन राज्य सरकार अपनी आवश्यकता के अनुसार अधिक विवरण भी जोड़ सकती है।
- राशन कार्ड हिंदी और इंग्लिश में जारी किया जा सकता है। इसके अलावा स्थानीय भाषा में भी राशन कार्ड जारी किया जा सकता है।
- वन नेशन वन राशन कार्ड ऑनलाइन फॉर्म में 10 अंकों का राशन कार्ड नंबर शामिल होगा। इन 10 अंकों के राशन कार्ड नंबर में पहले 2 अंक राज्य के कोड होंगे और अगले 2 अंक राशन कार्ड नंबर होंगे।
- इन 4 अंकों के अलावा राशन कार्ड में घर के सदस्यों के लिए यूनिक आईडी बनाने के लिए राशन कार्ड नंबर के साथ और 2 अंकों का एक सेट जोड़ा जाएगा।
एक देश एक राशन कार्ड की चयन प्रक्रिया
जैसे की आप सभी लोग जानते है कि राशन कार्ड को सभी राज्य सरकार द्वारा दो तरह से जारी किये जाते है जिसमे पहली है एपीएल राशन कार्ड और दूसरा है बीपीएल राशन कार्ड। लोगो की आय के आधार पर एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड उनको दिए जाते है। इसी प्रकार एक देश एक राशन कार्ड की भी चयन प्रक्रिया इसी आधार पर की जाएगी। एपीएल राशन कार्ड केटेगरी में कौन से लोग आते है और बीपीएल केटेगरी में कौन से लोग आते है इसकी पूरी जानकारी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है।
- एपीएल केटेगरी – इस केटेगरी में उन लोगो को रखा जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है। उन लोगो को एपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम है तो उन्हें एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।
- बीपीएल केटेगरी – इस केटेगरी के अंतर्गत देश के उन लोगो को रखा जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। उन लोगो को बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। अगर आप गरीबी रेखा से नीचे आते है तो उन्हें बीपीएल राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा।
एक देश एक राशन कार्ड योजना में आवेदन कैसे करे?
देश के किसी भी राशन कार्ड धारक को एक देश एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत किसी भी तरह का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है सभी राज्य और केंद्र सरकार स्वयं उपलब्ध आकड़ो के अनुसार लाभार्थियों के राशन कार्ड फ़ोन पर आधार कार्ड से सत्यापित कर लिंक करेंगी | इसके बाद इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत आकड़ो को उपलब्ध कराएगी | जिससे पात्र सभी नागरिक देश के किसी भी कोने से अपने हिस्से का राशन ले सकेंगे |
वन नेशन वन राशन कार्ड राज्यों की सूची
केंद्रीय सरकार द्वारा आधार-राशन कार्ड लिंकिंग भी शुरू की जा रहा है। देश के लोग अब आधार का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं, इस योजना के अंतर्गत लागू करने वाली राज्यों की सूची, आधिकारिक वेबसाइट पर उपब्ध कराई जा रही है। आप इन सभी राज्यों की सूची देख सकते है और योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए लोग अब एकीकृत वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (IMPDS) पोर्टल की जाँच कर सकते हैं। देश के जो इच्छुक लाभार्थी एक देश एक राशन योजना में राज्यों की सूची देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।
- सबसे पहले आपको एकीकृत वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (IMPDS) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको सभी राज्यों की सूची दिखाई देगा।
एक देश एक राशन कार्ड लागू करने वाले राज्यों की सूची
- आंध्र प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- बिहार
- चंडीगढ़
- दमन एंड दिउ
- गोवा
- गुजरात
- हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू एंड कश्मीर
- झारखंड
- कर्नाटका
- केरला
- लक्षदीप
- लेह लद्दाख
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- मणिपुर
- मिजोरम
- नागालैंड
- उड़ीसा
- पुडुचेरी
- पंजाब
- राजस्थान
- सिक्किम
- तमिल नाडु
- तेलंगाना
- त्रिपुरा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
एक देश एक राशन कार्ड मोबाइल ऐप
एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत अब सरकार द्वारा एक मेरा राशन मोबाइल एप लांच किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से वह सभी नागरिक जो काम करने के लिए किसी दूसरे राज्य में जाएंगे वह राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है।
- इस ऐप के माध्यम से नजदीकी राशन की दुकान का पता लगाया जा सकता है।
- लाभार्थी इस ऐप के माध्यम से खाद्यान्न पात्रता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- मेरा राशन मोबाइल ऐप के माध्यम से हाल ही में हुई लेनदेन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
- इस ऐप के माध्यम से आप आधार सीडिंग से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
- मेरा राशन मोबाइल ऐप के माध्यम से आप अपने सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं।
- आवेदक द्वारा आवेदन पत्र हिंदी एवं इंग्लिश दोनों भाषाओं में भरा जा सकता है।
मेरा राशन मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में मेरा राशन ऐप दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक सूची खुल कर आएगी।
- आपको इस सूची में से सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करेंगे मेरा राशन मोबाइल एप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको स्टार्ट नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना एड्रेस दर्ज करना होगा।
- अब आपको राशन कार्ड बेनिफिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ईमेल एड्रेस तथा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको इस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कंप्लीट का मैसेज आएगा।
- इस प्रकार आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।