मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2022: एमपी नया सवेरा कार्ड, Sambal 2.0 Yojana

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2022 | Naya Savera Yojana Jan Kalyan Portal | मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन | मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना

सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के विकास के लिए कई सारी योजनाओं का आरंभ किया जा रहा है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जो कि मध्य प्रदेश सरकार ने आरंभ की है। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना। हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

Table of Contents

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022

काफी बार ऐसा होता है कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता है। इसी समस्याओं को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना आरंभ की है। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का आरंभ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सरकार द्वारा आरंभ की गई योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है। इस योजना को जून 2019 में आरंभ किया गया था। MP Naya Savera Scheme 2022 के अंतर्गत सभी गरीबी रेखा के नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह सामाजिक सुरक्षा श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करके की जाएगी। इस योजना में कई संशोधन भी किए गए हैं और अब मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का नाम बदलकर एमपी नया सवेरा योजना रखा गया है।

लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की गई 570.50 करोड़ रुपए की राशि

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 25982 श्रमिक परिवारों एवं 1036 कंस्ट्रक्शन वर्कर के खाते में 570.50 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की। यह राशि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत हस्तांतरित की गई। श्रमिक परिवारों को 551 करोड़ 16 लाख रुपए आवंटित किए गए एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर को 22 करोड़ 23 लाख रुपए आवंटित किए गए। यह राशि 16 मई 2022 को लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की गई। लाभार्थियों द्वारा इस राशि का उपयोग अपने विकास के लिए किया जा सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के द्वारा संबल 2.0 पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। सरकार द्वारा इस योजना को नया स्वरूप देकर संबल 2.0 योजना आरंभ की जाएगी। जिससे कि अधिक लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

सरकार द्वारा प्रदेश के तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को भी असंगठित कामगार की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। संबल 2.0 पोर्टल पर एमपी ऑनलाइन या लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन होने के पश्चात s.m.s. या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। पूर्व में अपात्र घोषित किए गए श्रमिक भी नए सिरे से इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। सितंबर 2021 में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के 14475 परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 321 करोड़ 35 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गई।

सामान्य वर्ग के नागरिकों को भी प्रदान किया जाएगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सामान्य वर्ग के गरीब नागरिकों को भी मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 6 मई 2022 को इस योजना के अंतर्गत 27068 श्रमिक परिवारों को 575 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा निर्माण श्रमिकों के 829 परिवारों को 17 करोड़ 77 लाख रुपए की सहायता राशि इस योजना के माध्यम से प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत 27 सितंबर 2021 को असंगठित क्षेत्र के 14475 श्रमिक परिवारों को मृत सहायता के रूप में 321 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस योजना के अंतर्गत संबल 2.0 पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। संबल 2.0 योजना के अंतर्गत प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक श्रमिकों को भी असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में सम्मिलित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन तथा लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन से संबंधित जानकारी श्रमिकों को एस एम एस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

Madhya Pradesh Naya Savera Yojana 2022 Highlights

योजना का नाम मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना
योजना का पुराना नाम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना
योजना को शुरू किया गया सन 2018 में
योजना में संशोधन जून, 2019 में कांग्रेस सरकार द्वारा
विभाग श्रम विभाग
लाभार्थी असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूर
ऑफिसियल वेबसाइट http://shramiksewa.mp.gov.in/

14475 श्रमिकों के खाते में वितरित की गई लाभ की राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 28 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लाभार्थियों एवं निर्माण श्रमिकों के लिए 321 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि 14475 श्रमिकों के खाते में वितरित की गई। यह राशि मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस राशि में से 13769 प्रकरणों में 307 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि संबल योजना के अंतर्गत एवं 706 प्रकरणों में 14 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि निर्माण श्रमिकों को प्रदान की गई। 4 मई 2021 को इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के 16844 श्रमिक परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 379 करोड रुपए की राशि भी प्रदान की गई थी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं मध्य प्रदेश शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपया, दुर्घटना मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए, आंशिक स्थाई अपंगता होने पर 1 लाख रुपए एवं स्थाई अपंगता होने पर 2 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाती है।

तेंदूपत्ता संग्राहक के लिए हुई आवेदन प्रक्रिया आरंभ

सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना का आरंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में व्यापी अभियान का संचालन किया गया था। जिसके माध्यम से असंगठित श्रमिकों के नियोजन की 36 श्रेणियों में पंजीकरण किया गया था। मुख्यमंत्री जी द्वारा हाल ही में एक नई घोषणा की गई है। इस घोषणा के अनुसार तेंदूपत्ता संग्राहको का इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण आरंभ हो गया है। अब सभी तेंदूपत्ता संग्राहक भी मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस बात की जानकारी श्रम विभाग द्वारा समस्त संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत और वन मंडल अधिकारी को प्रदान की गई है।

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधार प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य होता है। लेकिन तेंदूपत्ता संग्राहक श्रमिकों के लिए आधार प्रमाणीकरण करवाने की बाध्यता नहीं रखी गई है। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहको द्वारा आवेदन करने के उपरांत पंजीकरण प्राधिकारी द्वारा पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

जन सम्बल योजना में 379 करोड़ श्रमिकों को दी जाएगी सहायता धनराशि

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अपने राज्य के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। जन सम्बल योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्रो के श्रमिकों के बच्चो के जन्म होने से पहले से लेकर पूरी जिंदगी राज्य सरकार द्वारा सहायता की जाती है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्रो के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का फैसला लिया है इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी द्वारा 4 मई 2021 यानि कल मंगलवार को राज्य के असंगठित क्षेत्रो के करीबन 17 हज़ार श्रमिक परिवारों के बैंक अकॉउंट में 379 करोड़ रूपये सिंगल चेक के माध्यम से ट्रांसफर किये जायेगे। जिससे राज्य के मजदूर परिवारों को मदद मिल सके।

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana के अंतर्गत अब तक लगभग 2 लाख 28 हज़ार लाभार्थियों के अकाउंट में 1907 करोड़ रूपये तक की धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इस योजना के तहत राज्य के जिन श्रमिकों की मृत्यु किसी दुर्घटना में हो जाती है तो उनके परिवारों को 4 लाख रूपये की सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी और जिन श्रमिकों की सामान्य मृत्यु होती है या स्थायी अपंगता आती है तो उनके परिवारों को सरकार द्वारा 2 -2 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी तथा जिनको आंशिक स्थायी अपंगता आती है तो उन्हें 1 लाख रूपये की सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी।

योजना के अंतर्गत जिलेवार लाभार्थी

  • मालवा – 344
  • अलीराजपुर – 144
  • अनूपपुर – 160
  • अशोकनगर – 38
  • बालाघाट – 1404
  • बड़वानी – 436
  • बैतूल – 773
  • भींड – 165
  • भोपाल – 165
  • बुरहानपुर – 225
  • छतरपुर – 497
  • छिंदवाड़ा – 1419
  • दमोह – 196
  • दतिया – 345
  • देवास – 711
  • धार – 1344
  • डिण्डौरी – 252
  • गुना – 267
  • ग्वालियर – 210
  • हरदा – 330
  • होशंगाबाद – 812
  • इंदौर के 914
  • जबलपुर – 1193
  • झाबुआ – 599
  • कटनी – 598
  • खंडवा – 302
  • खरगोन – 775
  • मंडला – 744
  • मंदसौर – 1008
  • मुरैना – 192
  • नरसिंहपुर – 768
  • नीमच – 494
  • निवाड़ी – 109
  • पत्रा – 425
  • रायसेना – 489
  • राजगढ़ – 675
  • रतलाम – 842
  • रीवा – 723
  • सागर – 1092
  • सतना – 513
  • सीहोर – 352
  • सिवनी – 804
  • शहडोल – 431
  • शाजापुर – 454
  • श्योपुर – 189
  • सीधी – 6
  • सिंगलौर – 264
  • टीकमगढ़ – 202
  • उज्जैन – 738
  • उमरिया – 310
  • विदिशा – 430

मध्यप्रदेश नया सवेरा कार्ड 2022

जनकल्याण योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के लोगो को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचने के लिए लोगो को जनकल्याण संबल कार्ड उपलब्ध कराए गये थे अब प्रदेश के सभी असंगठित श्रमिकों को एक नया सवेरा कार्ड उपलब्ध कराने का निश्चय किया है, जोकि उन्हें इससे पहले प्रदान किये गए संबल कार्ड के स्थान पर दिया जायेगा.| इस नया सेवरा कार्ड को अब Adhaar Card से लिंक किया जायेगा और साथ ही लाभार्थी के आधार कार्ड का नंबर भी उसमें दिया हुआ होगा | हालाँकि इस योजना में पुराने कार्ड बदलने का फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि इस पुराने कार्ड में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की फोटो लगी हुई है |जिसे इस कार्ड में से हटा दिया गया है |

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana New update

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा संबल योजना काे रिलांच कर दी गयी है मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना को लांच करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों को उनके जन्म के पहले और मृत्यु के बाद तक फायदा पहुंचाती है। जैसे की आप सभी लोग जानते है कि हम सभी भारत वासी कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं, ऐसे में लोगों की जिंदगी में सहारा देने वाली संबल योजना गरीब लोगो ,श्रमिकों के लिए लाभकारी साबित होगी |

Sambal Yojana Madhya Pradesh

संबल योजना के तहत प्रदेश सरकार 12वीं कक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले 5000 छात्रों को 30 हज़ार रुपये का पुरस्कार देगी।यह योजना कम आय वाले परिवारों को मदद करने आरम्भ की गयी है | इस संबल योजना के तहत राज्य की कोई गरीब महिला किसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाएंगे। मध्यप्रेदश से बाहर फंसे 1 लाख 5 हज़ार श्रमिकों के खाते में सरकार ने मंगलवार को 10 करोड़ 50 लाख ट्रांसफर कर दिए। प्रत्येक मजदूर के खाते में 1 हज़ार रुपए भेजे गए हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2022 के लाभ

इस योजना के तहत राज्य के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक/मजदुर लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जाने वाले कार्ड के माध्यम से केंद्रीय और राज्य स्तर पर चलने वाली कुछ योजनाओं के लाभ प्राप्त होते हैं. जिसकी सूची हमने नीचे दी हुई है |

  • गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा
  • छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन
  • दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर,
  • बिजली बिल की माफ़ी,
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना,
  • अंत्येष्टि सहायता देना एवं
  • निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे लाभ शामिल हैं |
  • इस योजना के तहत अब लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे |
  • Naya Savera Yojana में शामिल होकर नए कार्ड के रजिस्ट्रेशन करते समय उस महीने के पहले वाले महीने का बचा हुआ बिजली बिल भी माफ़ कर दिया जायेगा |
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन ही लोगो को मिलेगा जो असंगठित क्षेत्रो में गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह कर रहे है |
  • इस योजना के तहत नया सवेरा कार्ड के लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा |

नया सवेरा योजना 2022 के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • ऐसे व्यक्ति जोकि मध्यप्रदेश के हैं और गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और इसके प्रमाण के लिए उनके पास बीपीएल कार्ड भी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2022 में पंजीकरण कैसे करे?

  • सर्वप्रथम आवेदक को Jan Kalyan की Official Website पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको सबसे पहले लॉगिन करना होगा |लॉगिन करने के लिए आपको ऊपर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपको यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करे |इसके बाद “श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान की पुष्टि आधार E KYC से करे” का विकल्प दिखाई देगा |
  • इस विकल्प पर क्लिक करे | फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा इस फॉर्म में आपको अपनी समग्र आईडी और कैप्चा कोड आदि भरे |इसके पश्चात् समग्र से आवेदक का विवरण प्राप्त करे पर बटन पर क्लिक करे |
  • इस तरह आपका आवेदक पूरा हो जायेगा |

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना पंजीकरण स्तिथि देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीयन की स्थिति जांचें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको 9 अंकों की समग्र आईडी डालकर सदस्य की जानकारी देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पंजीकरण की स्थिति देख पाएंगे।

नया सवेरा कार्ड कैसे बनवाएं?

राज्य के इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें अपनी पुराने सम्बल कार्ड को बदल कर नया कार्ड बनवाना होगा | इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा |

  • सर्वप्रथम लाभार्थी को अपना पुराने सम्बल कार्ड को ,आधार कार्ड तथा अन्य सभी दस्तावेज़ों को लेकर राज्य के किसी भी लोक सेवा केंद्र या कियोस्क कॉमन सर्विस सेण्टर या एमपी ऑनलाइन में जाना होगा |
  • इसके बाद आपको वह के सम्बंधित अधिकारी को अपना सम्बल कार्ड और आधार कार्ड देना होगा |इसके बाद सम्बंधित अधिकारी द्वारा आधार कार्ड के साथ ही आपके मोबाइल नंबर आदि के माध्यम से आपकी सभी जानकारी की जाँच की जाएगी |
  • इसके बाद देखा जाएगा कि आपके आधार कार्ड में आपकी जो भी जानकारी दी हुई हैं, वह आपके संबल कार्ड में दी हुई जानकारी से हुबहू वैसी ही मैच हो रही है या नहीं |
  • यदि उसमे जानकरी मच नहीं हुई तो आपको नया सवेरा कार्ड दिया जायेगा या नहीं इसका अधिकार जाँच करने वाले उस सक्षम अधिकारी को ही होगा |
  • और यदि सभी जानकारी सही होती है तो फिर लाभार्थियों के पुराने कार्ड जमा कर उसे बदल कर उन्हें उसी दिन नए कार्ड वितरित कर दिए जायेंगे |

पोर्टल पर अपना लॉगइन यूजरनेम पता करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पोर्टल पर अपना यूजरनेम पता करें कि लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इसमें आपको अपने जिले तथा निकाय का चयन करके रिपोर्ट देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर अपना यूजरनेम पता कर पाएंगे।

पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम भरकर गेट यूजर लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देख पाएंगे।

जिला डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको जिला डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर जिलों की सूची कोई कराएगी।
  • आपको अपने जिले के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

निकाय डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको निकाय डैशबोर्ड पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने जिले एवं स्थानीय निकाय का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको डैशबोर्ड देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • निकाय डैशबोर्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

ग्राम पंचायत/जोन डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ग्राम पंचायत/जोन डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत या जोन का चयन करना होगा।
  • अब आपको डैशबोर्ड देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

हितग्राही डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको हितग्राही डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको डैशबोर्ड देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Leave a Comment