भारत के प्रधानमंत्री की सूची

हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था, स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने | सबसे खास बात यह है, कि पंडित जवाहर लाल नेहरु को सबसे अधिक समय 16 वर्ष तक प्रधानमंत्री के रुप में देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त है | हमारे भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री के चयन तथा नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गयी है | इस सम्बन्ध में संविधान के अनुच्छेद 75 में सिर्फ यह प्रावधान किया गया है, कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी | परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है, कि राष्ट्रपति अपने विवेकाधिकार से प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर सकता है |

राष्ट्रपति सिर्फ उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त कर सकते है, जो लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है | हमारे देश में प्रधानमंत्री पद पर सबसे कम अवधि तक रहने वाले प्रधानमंत्री श्री गुलजारी लाल नंदा हैं और यह भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमन्त्री थे,जो 13 दिनों तक पद पर रहे थे | आइए जानते हैं कि अब तक भारत में कौन-कौन से लोग प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं और भारत के प्रधानमंत्री की सूची के बारें में |

भारत के प्रधानमंत्री की सूची (1947 से 2024)

Table of Contents

क्र.स. प्रधानमंत्री का नाम कार्यकाल राजनीतिक पार्टी का नाम
1. जवाहर लाल नेहरू (1889–1964) 26 फरवरी1950 से 27 मई1964 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2. गुलज़ारी लाल नन्दा (1898–1997)(कार्यवाहक) 27 मई1964 से 09 जून1964 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3. लाल बहादुर शास्त्री (1904–1966) 09 जून1964 से 11 जनवरी1966 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. गुलज़ारी लाल (1898-1997) नन्दा (कार्यवाहक) 11 जनवरी1966 से 24 जनवरी 1966 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5. श्रीमती इंदिरा गांधी (1917–1984) 24 जनवरी1966 से 24 मार्च1977 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6. मोरारजी देसाई (1896–1995) 24 मार्च1977 से 28 जुलाई1979 तक जनता पार्टी
7. चरण सिंह चौधरी (1902–1987) 28 जुलाई1979 से 14 जनवरी1980 तक जनता पार्टी (सेक्युलर)
8. श्रीमती इंदिरा गांधी (1917–1984) 14 जनवरी1980 से 31 अक्टूबर1984 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9. राजीव गांधी (1944–1991) 31 अक्टूबर1984 से 1 दिसम्बर1989 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10. विश्वनाथ प्रताप सिंह (1931–2008) 01 दिसम्बर1989 से 10 नवम्बर1990 तक जनता पार्टी
11. चन्द्रशेखर सिंह (1927–2007) 10 नवम्बर1990 से 21 जून1991 तक समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)
12. पी. वी. नरसिंह राव (1921–2004) 21 जून1991 से 16 मई1996 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13. अटल बिहारी वाजपेयी (1926) 16 मई1996 से 01 जून1996 तक भारतीय जनता पार्टी
14. एच. डी. देवगौड़ा (1933) 01 जून1996 से 21 अप्रैल1997 तक जनता दल
15. इन्द्र कुमार गुजराल (1933–2012) 21 अप्रैल1997 से 19 मार्च1998 तक जनता दल
16. अटल बिहारी वाजपेयी (1926) 19 मार्च1998 से 22 मई2004 तक भारतीय जनता पार्टी
17. डॉ. मनमोहन सिंह (1932) 22 मई2004 से 26 मई2014 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18. नरेन्द्र मोदी (1950) 26 मई2014 से अब तक (2024) भारतीय जनता पार्टी

प्रधानमंत्री बनने हेतु पात्रता (Eligibility To Become Prime Minister)

  • भारत देश का नागरिक होना आवश्यक है |
  • प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करनें वाले व्यक्ति को लोकसभा व राज्यसभा का सदस्य होना आवश्यक है |
  • यदि वह लोकसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 25 वर्ष व उससे अधिक, यदि वह राज्यसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 30 साल व उससे अधिक होनी चाहिए |
  • यदि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री पद ग्रहण कर लेता है, तो उन्हें प्राइवेट व गवर्नमेंट या किसी भी सेक्टर से अपने पद से त्यागपत्र देना अनिवार्य होगा |

प्रधानमंत्री का कार्यकाल (Pm’s Tenure)

  • सामान्यतः प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष होता है परंतु उसका कार्यकाल लोकसभा के बहुमत के समर्थन पर निर्भर होता है |
  • लोकसभा में बहुमत खो देने तथा अविश्वास प्रस्ताव पास हो जानें पर प्रधानमंत्री को अपनें पद से त्यागपत्र देना पड़ता है |
  • प्रधानमंत्री का त्यागपत्र सम्पूर्ण मंत्रिमंडल का त्यागपत्र समझा जाता है |

भारत के प्रधानमंत्री का वेतन (Salary of Prime Minister of India)

भारत के प्रधानमंत्री को वेतन के रूप में प्रतिमाह 1,25,000 रुपये मिलते हैं, इसके साथ ही उन्हें रहनें के लिए आवास, यात्रा, टेलीफ़ोन और चिकित्सा आदि की सुविधाएँ मुफ्त उपलब्ध करायी जाती हैं | प्रधानमंत्री को भत्ते के रूप में निर्वाचन क्षेत्र, आकस्मिक ख़र्च, अन्य ख़र्चे एवं डी.ए. आदि दिया जाता है |

यहाँ आपको भारत के प्रधानमंत्री की सूची (List of Indian Prime Minister) के विषय में बताया गया है | इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना प्रश्न पूछें, आपके प्रश्न का जल्द ही उत्तर देने का प्रयास किया जायेगा | इसी तरह की और भी जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

Leave a Comment