खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 रजिस्ट्रेशन | Khelo India Youth Games एंट्री फॉर्म

Khelo India Youth Games 2021 Registration | खेलो इंडिया यूथ गेम एंट्री फॉर्म | Khelo India Youth Games List | खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 रजिस्ट्रेशन

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की गयी है इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष जनवरी के महीने में किया जाता है | भारत देश के स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे इस कार्यक्रम के हिस्सा ले सकते है | यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स कार्यक्रम देश के युवाओ के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए और भारत देश को महान खेल राष्ट्र बनाने के मकसद से आरम्भ किया गया है | प्यारे दोस्तों आज हम आपको खेलो इंडिया यूथ गेम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Table of Contents

Khelo India Youth Games 2021

इस कार्यक्रम का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था और दूसरा पुणे,महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया तथा तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया जायेगा | इस बार खेलों का आयोजन भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) और असम को साझेदारी में मेजबान राज्य के रूप में किया जाएगा।इस कार्यक्रम का चौथा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया जायेगा। इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा।’खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतर्गत खोले जाएंगे 143 केंद्र

भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम के 143 केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है। यह फैसला खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए किया गया है। इन केंद्रों को खोलने के लिए सरकार द्वारा 14.30 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। इन सभी केंद्रों को महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर में खोला जाएगा। इन केंद्रों पर किसी एक प्रकार के खेल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस संबंध में खेल मंत्री कीरेन रीजिजू का भी बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वर्ष 2028 ओलंपिक में भारत को शीर्ष 10 देशों में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को उनकी छोटी उम्र से पहचान करने का प्रयास किया जाएगा तथा उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा।

लगभग 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोले जाने का लक्ष्य

सभी खेलो इंडिया केंद्रों पर अच्छे प्रशिक्षक एवं उपकरण सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। जून 2020 में खेल मंत्रालय द्वारा 4 साल में 1000 खेलो इंडिया केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिससे प्रत्येक जिले में कम से कम एक केंद्र खोला जा सके। अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 217 केंद्र खोले जा चुके हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा पूर्वोत्तर, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार दीप समूह और लद्दाख के सब जिलों में 2 केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2021

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने शनिवार को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा। इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा। केंद्रीय खेल मंत्री का कहना है की हर साल यूथ गेम का आयोजन जनवरी के किया जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित किया है। खट्टर ने कहा कि एक राज्य के रूप में हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया हैं और अपने एथलीटों का समर्थन किया हैं। जब तक हम खेलों की मेजबानी करेंगे तब तक महामारी समाप्त हो जाएगी। हम सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे।

खेलो इंडिया केंद्र का राज्यवार विवरण

राज्य बजट कितने जिला में केंद्र खोले गए? केंद्रों की संख्या
महाराष्ट्र 3.60 करोड़ रुपए 30 36
मिजोरम 20 लाख रुपए 1 2
अरुणाचल प्रदेश 4.12 करोड़ रुपए 26 52
मध्य प्रदेश 40 लाख रुपए 4
कर्नाटक 3.10 करोड़ रुपए 31
मणिपुर 1.60 करोड़ रुपए 16
गोवा 20 लाख 2

आयोजन खेलो इंडिया यूथ गेम 2021

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन 2021 में हरियाणा में किया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम इस वर्ष होने वाला था। जो कि कोरोनावायरस की महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 में टोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वर्ष कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जिसके पश्चात इस खेल का आयोजन किया जाएगा।

KIYG 2021

इस योजना के अंतर्गत जिन छात्रों की आयु 17 वर्ष से कम वह उम्मीदवार अंडर 17 वर्ग में खेल सकते है और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है वह अंडर 21 श्रेणी में खेल सकते है | इस KIYG 2021 के अंतर्गत जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उन्हें खेल कौशल के विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपये दिए जायेगे और राष्ट्रीय आयोजन के लिए उन्हें खुद को तैयार करना होगा | यह वित्तीय सहायता लाभार्थियों को 8 वर्षो तक प्रदान की जाएगी | जो युवा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए आवेदन करना चाहते है वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का उद्देश्य

भारत में खेल और खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है | केंद्र सरकार का इस खेलो इंडिया यूथ गेम को शुरू करने का उद्देश्य है कि स्कूलो और कॉलेज के बच्चो के हुनर को बढ़ाना और खेल टीम की भावना को विकसित करने में मदद करना | राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल विकास बहुत महत्वपूर्ण है | खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का उद्देश्य है कि जो बच्चे खेल में रूचि रखते है उनको खेल को दुनिया में अपना करियर बनाने का मौका देना |

खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 में आयोजित खेलो की सूची

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, शतरंज, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, खो-खो, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, भारोत्तोलन हैं। , वॉलीबॉल, कुश्ती और वुशू। खेलो इंडिया के तहत हर वर्ष 1000 बच्चो को चुना जायेगा | पिछले वर्ष 2018 में एथलिट बच्चे पहले ही चुने जा चुके है यह प्रतिस्पर्धा 23 जिलों में संचालित की जाएगी |इस योजना के शुरू होने से बच्चो की खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी |

Khelo Youth Games 2021 Stats

Athletes 140497
Coaches 10535
Academies 1089

खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 को निम्न में विभाजित किया है

  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चो का शारीरिक
  • खेल का मैदान विकास
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना |
  • शांति और विकास के लिए खेल
  • विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना |
  • राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र
  • महिलाओ के लिए खेल

राज्यों में वितरित की गई धनराशि

राज्यों के नाम धनराशि
नागालैंड 5.30 करोड़
तेलंगाना 0.10 करोड़
उत्तर प्रदेश 43.43 करोड़
पुदुचेरी 3.00 करोड़
सिक्किम 3.40 करोड़
तमिल नाडु 4.00 करोड़
त्रिपुरा 0.70 करोड़
बिहार 0.40 करोड़
हिमाचल प्रदेश 2.50 करोड़
मणिपुर 9.30 करोड़
कर्नाटक 9.50 करोड़
मेघालय 0.70 करोड़
राजस्थान 11.36 करोड़
आसाम 8.42 करोड़
गुजरात 3.00 करोड़
केरल 4.00 करोड़
ओडिशा 0.89 करोड़
जम्मू और कश्मीर 15.84 करोड़
महाराष्ट्र 19.87 करोड़
मध्य प्रदेश 4.14 करोड़
हरियाणा 6.59 करोड़
अरुणाचल प्रदेश 40.41 करोड़
उत्तराखंड 1.00 करोड़

Khelo India Youth Games Schedule 2021

खेल का नाम तारीख स्थान का नाम
साइकिलिंग 12 जनवरी से 16 जनवरी एलएनआईपी, सोनपुर
व्यायाम 11 जनवरी से 14 जनवरी सरसजाई स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स
तीरंदाजी 10 जनवरी से 12 जनवरी एलएनआईपी, सोनपुर
बास्केटबाल 16 जनवरी से 20 जनवरी नबीन चंद्र बोरदोलोई इंदौर हॉल, एसएससी
मुक्केबाजी 22 जनवरी से 26 जनवरी साई सेंटर पालताल बाजार
फुटबाल( U-17 लड़के) 12 जनवरी से 21 जनवरी एलएनआईपी, सोनपुर
फुटबाल( U-17 लड़कियां ) 13 जनवरी से 22 जनवरी साई सेंटर पालताल बाजार
बैडमिंटन 18 जनवरी से 21 जनवरी डीटीआरपी-नेहरू स्टेडियम, उलुबरी
फुटबाल( U-21 लड़के) 13 जनवरी से 22 जनवरी सरसजाई स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स
फुटबाल( U-21 लड़कियां ) 13 जनवरी से 22 जनवरी डीटीआरपी- नेहरू स्टेडियम, उलुबरी
कसरत 9 जनवरी और 14 जनवरी बोगेश्वरी फुकनानी इंदौर
जूडो 13 जनवरी से 21 जनवरी साई सेंटर पालताल बाजार
हॉकी 13 जनवरी से 21 जनवरी तैयबुल्ला हॉकी स्टेडियम
कबड्डी 9 जनवरी और 13 जनवरी एलएनआईपी, सोनपुर
तैराकी 17 जनवरी से 22 जनवरी समान केंद्र
शूटिंग 1 जनवरी से 11 जनवरी कहिलीपारा शूटिंग रेंज
टेनिस 17 जनवरी और 22 जनवरी टेनिस कोर्ट चचल
टेबल टेनिस 1 जनवरी से 14 जनवरी डीटीआरपी-नेहरू स्टेडियम, उलुबरी
कुश्ती 16 जनवरी और 19 जनवरी एलएनआईपी, सोनपुर
बॉलीबाल 9 जनवरी से 15 जनवरी नवीन चंद्र बोरदोलोई इंदौर हॉल, एसएससी

खेलो इंडिया यूथ गेम के लाभ तथा विशेषताएं

  • खेलो इंडिया यूथ गेम को वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा आरंभ किया गया था।
  • सन 2021 में KIYG का संचालन हरियाणा द्वारा किया जाएगा।
  • यूथ गेम हर साल जनवरी के महीने में होता है।
  • प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से विभिन्न स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे हिस्सा लेते हैं।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम के माध्यम से देश के युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा मिलेगा।
  • यूथ गेम की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया है।
  • इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल होते हैं।
  • चयनित छात्रों को खेल कौशल के विकास के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।
  • वह सभी युवा जो यूथ गेम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

KIYG 2021 के ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता )

  • जिन बच्चो की आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते है और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 वर्ग के खेल सकते है |
  • लाभार्थी किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 में रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

जो इच्छुक लाभार्थी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |

  • सर्वप्रथम आवेदक को खेल मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको प्रासंगिक लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करे | इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर एक फॉर्म देखेगा |
  • इस फॉर्म में पूछा गया सभी विवरण भरे | इसके बाद अपनी फोटो को अपलोड करे और नियम और शर्तो से सहमत हो |
  • फिर क्रिएट प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करे | इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म का 2 पेज दिखाई देगा | अब इस फॉर्म में अपनी शैक्षिकता ,दस्तावेज़ और बैंक खाते का विवरण भरे |
  • इसके बाद जारी रखे पर क्लिक करे इसके पश्चात् आपको पंजीकरण फॉर्म का अंतिम पृष्ट दिखाई देगा अब अपनी कीटिंग डिटेल्स और जानकारी भरे और अपना विवरण जमा करे |
  • फिर आप उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की सहायता से अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते है |

Helpline Number

हमने अपनी इस लेख के माध्यम से आप को खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से संबंधित विभाग से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

  • Toll-Free Number- 18002085155
  • Landline Number- 011-40051166
  • Email Id- [email protected]

Important Links

Official website click here
Login click here
Athlete registration (new) Click here
Coach registration (new) Click here