झारखण्ड विवाह पंजीकरण: Marriage Registration, ऑनलाइन प्रमाण पत्र

Jharkhand Kisan Karj Mafi List Online | किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 | किसान कर्ज माफी जिलेवार लाभार्थी सूची | जिलेवार लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखें | झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट को जारी करने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गयी है । राज्य के जो किसान भाई इस योजना के तहत आवेदन करके अपना कर्ज माफ़ करवाना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच करनी होगी । उसके बाद ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते है । इस Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2022 के लिए राज्य के छोटे और सीमांत किसानो चुना जायेगा ।आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बतायेगे कि आप किस प्रकार लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते है ।अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ।

Table of Contents

Table of Contents

Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2022

15 अगस्त 2020 को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का आरंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से झारखंड के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कर्ज माफी के लिए सरकार द्वारा बजट में दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। झारखंड में 5 लाख से अधिक किसान कर्ज़ में डूबे हैं। जिसके अंतर्गत ज़्यादातर कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिया गया है। इस योजना का लक्ष्य इन किसानों को कर्ज के बोझ से बाहर निकालना है।

किसान कॉल सेंटर का शुभारंभ

झारखंड सरकार द्वारा किसान कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया है। राज्य के किसानों को अब अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए केवल एक टेलीफोन कॉल या ऑनलाइन शिकायत करनी होगी। यह कॉल 1800 123 1136 पर की जा सकती है। इस संबंध में कृषि मंत्री द्वारा 19 जनवरी 2022 को नेपाल हाउस स्थित सचिवालय में किसान कॉल सेंटर का शुभारंभ किया है। यह कॉल सेंटर किसानों की समस्याओं को सुलझाने एवं उनके सुझाव से अवगत होने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। कृषि मंत्री द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई कि झारखंड सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है।

कॉल सेंटर में संपर्क करने का समय

झारखंड सरकार किसानों के सुझाव से भी अवगत होना चाहती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा किसान कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया है जो कि कृषि निदेशालय से संचालित किया जाएगा। इस कॉल सेंटर के आरंभ होने के कारण वश राज्य के किसान खेती बाड़ी एवं योजनाओं से संबंधित अपने प्रश्नों के उत्तर निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी कृषि सचिव अबूबकर सिद्दीकी द्वारा प्रदान की गई। इस कॉल सेंटर पर राज्य के किसान सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक अपनी समस्याओं एवं सुझावों को दर्ज कर सकते हैं। उनकी समस्याओं को प्रखंड से लेकर मुख्यालय स्तर तक हल करने का प्रयास किया जाएगा।

Jharkhand Kisan Karj Mafi Scheme 2022 Highlights

योजना का नाम झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना
इनके द्वारा घोषणा की गयी हेमंत सोरेन के द्वारा
लाभार्थी राज्य के छोटे और सीमांत किसान
उद्देश्य किसानो का कर्ज माफ़ करना
ऑफिसियल वेबसाइट अभी नहीं

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट किसानों का किया गया चयन

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को प्रदेश के किसानों का ऋण माफ करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के द्वारा लिया गया ₹50000 तक का ऋण सरकार द्वारा माफ किया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले लोन लिया है। इस योजना के कार्यान्वयन की योजना सरकार द्वारा बनाई गई है तथा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची तैयार की जा रही है। लाभार्थी सूची में 17000 किसानों का अब तक चयन कर लिया गया है। Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2022 का लाभ उठाने के लिए किसानों को संबंधित सीएससी में आधार लिंक करवाना होगा। जिसके लिए ₹1 का टोकन मनी जमा करना होगा।

रांची के 5256 किसानों का किया गया चयन

स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी द्वारा अब तक रांची के 5256 किसानों की सूची जिले को उपलब्ध करा दी गई है। इन सभी किसानों को भी सीएससी में जाकर आधार लिंक करवाना होगा और एक रुपए का टोकन मनी जमा करना होगा। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारीओं द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रखंड सूची में शामिल किसानों तक ऋण माफी की सूचना पहुंचाई जाए। जिससे कि वह सभी प्रक्रिया समय से पूरी कर सके। सरकार द्वारा सभी कृषि मित्रों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि वह किसानों को झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की जानकारी प्रदान करें। जिससे कि वह जागरूक हो।

कृषि विभाग द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के किसान खलील अंसारी का लोन माफ करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे कि इस योजना की शुरुआत हो गई है। खलील अंसारी इस योजना के पहले लाभार्थी होंगे। रांची के वह सभी किसान जिनकी सूची प्राप्त हो चुकी है उन्हें जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। जिससे कि वह झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का लाभ उठा पाए।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का शुभारंभ

Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana के अंतर्गत किसानों का कर्ज झारखंड सरकार द्वारा माफ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लगभग 9 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। इस योजना को जामताड़ा के मोलेंद्र बेसरा से 1 फरवरी 2021 को आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत कृषि मंत्री बादल की उपस्थिति में ऑनलाइन ऋण माफ किया गया। यह ऋण माफी रामकृष्ण मिशन ऑडिटोरियम से ऑनलाइन माध्यम से की गई। इस अवसर पर इस योजना के अंतर्गत एक पोर्टल भी आरंभ किया गया। सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 पूरा होने से पहले किसानों का ₹2000 करोड़ रुपए का लोन माफ कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा यह भी कहा गया है कि यह तभी संभव होगा जब इसमें बैंक का सपोर्ट हो।

किसानों के साथ बैंकों के हित का भी रखा गया ध्यान

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों के साथ-साथ बैंकों का हित भी ध्यान में रखा गया है। इस योजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए बैंकों तथा प्रज्ञा केंद्र संचालकों की एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत 5 सप्ताह का प्लान बनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा यह भी सूचना दी गई कि बैंकों द्वारा अभी कुछ डाटा फिड करने का काम रह गया है। बैंकों से यह निवेदन किया गया है कि वह जल्द से जल्द काम पूरा कर ले। इस योजना का लाभ परिवार के केवल एक ही सदस्य को प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। जल्द इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2022

इस योजना की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा वर्ष 2020 -21 का बजट पेश करते हुए की गयी है । इस झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2022 के अंतर्गत झारखण्ड राज्य के छोटे और सीमांत किसानो का 50000 रूपये तक का राज्य सरकार द्वारा कर्ज माफ़ (State government waived loans up to Rs 50,000 for small and marginal farmers of the state ) किया जायेगा । इस योजना के अंतर्गत राज्य के जो किसान गन्ने , फलो के साथ अन्य पारम्परिक खेती करते है उन्हें भी इस योजना के तहत शामिल किया जायेगा । इस Kisan Karj Mafi Yojana 2022 के तहत राज्य के छोटे और सीमांत किसानो को ही लाभ पहुंचाया जायेगा । इस योजना की घोषणा करते हुए इसके लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में करीब 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी जनवरी अपडेट

हमारे देश के किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जाती है। ऐसी ही एक योजना झारखंड किसान कर्ज माफी योजना है। 26 जनवरी 2021 को झारखंड की गवर्नर द्रौपदी मुर्मू द्वारा ₹2000 करोड़ रुपए का आवंटन किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत किया गया है। इस राशि के माध्यम से झारखंड के लगभग 9 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। द्रोपति जी द्वारा गणतंत्र दिवस के 72वे समारोह में मोरहाबादी ग्राउंड से यह घोषणा की गई है। उन्होंने इस समारोह में यह भी बताया कि झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के किसानों को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए सरकार द्वारा झारखंड कर्ज माफी योजना भी आरंभ की गई है।

इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2021 तक ₹50000 के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। यह राशि किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाई जाए। द्रोपति जी के द्वारा यह भी बताया गया कि 29 दिसंबर 2020 को सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया गया। इस कार्यकाल में सरकार द्वारा किसानों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया गया है।

कृषि कर्ज माफी योजना का उद्देश्य

इस योजना से छोटे व सीमांत किसानों को तो लाभ होगा ही। साथ ही उन बैंकों को भी लाभ होगा जिनका पैसा किसान कर्ज के तौर पर लेते तो हैं लेकिन चुकाने में सक्षम नहीं हो पाते। इस योजना से बैंकों के पास पैसा वापस आएगा और वह अन्य किसानों को भी लोने देने में सक्षम होंगे। इस योजना के ज़रिये राज्य के किसानो को बड़ी रहत पहुँचाना ।

झारखंड किसान कर्ज माफी दिसंबर अपडेट

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा कैबिनेट की बैठक की गई थी। जिसमें किसानों को कर्ज माफ करने के लिए 2000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत ₹50000 तक का किसानों द्वारा लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा। इसमें केवल 31 मार्च 2020 तक ऋण लेने वाले किसान ही आएंगे। झारखंड किसान कर्ज माफी का लाभ एक परिवार का केवल एक ही व्यक्ति ले सकता है। इसके लिए आवेदन करने के लिए किसानों को ₹1 का आवेदन शुल्क देना होगा।

इस समय राज्य के 12.93 किसानों ने कर्ज ले रखा है जिसमें से 9.07 किसानों का खाता चल रहा है और बाकी खाते एनपीए अकाउंट में चले गए हैं। प्रदेश के किसानों ने 5800 का कर्ज ले रखा है जिसमें सरकार द्वारा 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना जनवरी 2020 से की जाएगी लागू

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 8 दिसंबर 2020 को झारखंड कर्ज माफी योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। झारखंड कर्ज माफ योजना को सरकार ने पीएम किसान बीमा योजना के साथ आरंभ किया है। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को 1 जनवरी 2020 से आरंभ किया जाएगा। सरकार द्वारा यह बताया गया है कि राज्य के किसानों पर 7000 करोड रुपए का कर्ज है। इस स्थिति में झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लाभार्थियों की पात्रता निर्धारित करना एक बहुत बड़ा चैलेंज है।

सरकार द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई है कि क्रॉप लोनी डाटा सबमिट हो चुका है और बैंकों से आधार इनेबलिंग प्रोसेस को पूरा करने के लिए कहा गया है। अब तक 12 लाख लोन अकाउंट में से 6 लाख आधार कार्ड इनेबल हो चुके हैं। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए एक समर्पित वेबसाइट भी आरंभ की जाएगी। वह सभी लाभार्थी जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें इस वेबसाइट पर आवेदन करवाना होगा।

किसान कर्ज माफ़ी योजना भुगतान

इस योजना के अंतर्गत झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मंगलवार को राज्य के किसानो का 2000 करोड़ रूपये का ऋण माफ़ी करने की मजूरी दे दी है। इसकी घोषणा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने की। सबसे पहले झारखंड में 25,000 रुपए तक ऋण लेने वाले आठ लाख किसानों का झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत कर्ज माफ किया जायेगा। उसके बाद 50,000 या फिर इससे अधिक ऋण लेने वाले किसानों का कर्ज माफ़ किया जायेगा। राज्य में करीब 17.85 लाख किसानों पर कर्ज है। सभी किसानों की कर्ज माफी पर 9300 करोड़ रुपये खर्च होंगे |

झारखंड किसान जिलेवार लाभार्थी सूची 2022

इस लाभार्थी सूची को जिलेवार के हिसाब से जारी किया जायेगा । राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस जिलेवार लाभार्थी सूची 2022 में अंतर्गत अपने नाम की जांच करना चाहते है तो वह ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे । झारखण्ड के जिन किसानो का नाम इस झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 के अंतर्गत (Farmers whose name will come under this beneficiary list ) आएगा । उन किसानो का ही राज्य सरकार द्वारा कर्ज माफ़ किया (Those farmers will be forgiven by the state government.) जायेगा । इस योजना के तहत राज्य के किसानो को बड़ी राहत मिलेगी ।

50,000 रुपए तक का कर्ज किया जाएगा माफ

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा ₹50000 तक का कर्ज माफ किया जाएगा। यदि बकायादारों की बकाया राशि में 50,000 से ज्यादा बकाया राशि है तो ₹50000 तक माफ कर दिया जाएगा और बाकी बकायादारों चुकाना होगा।

Kisan Karj Mafi Yojana 2022 के लाभ

  • इस योजना का लाभ राज्य के छोटे और सीमांत किसान ही उठा सकते है ।
  • इस किसान कर्ज माफी योजना 2022 के शुरू होने से राज्य के किसानो को बड़ी राहत मिलेगी ।
  • राज्य के छोटे और सीमांत किसानो को इस योजना के अंतर्गत 50000 रूपये का कर्ज माफ़ किया जायेगा ।
  • जो किसान आयकर दाता है वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है ।
  • किसानो को अब अपना मुख्य व्यवसाय छोड़कर अब किसी और व्यवसाय में नहीं जाना पड़ेगा।
  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ किसानो की आत्महत्या को रोका जा सकता है।
  • किसान द्वारा अतिरिक्त ऋण की पूर्ति किये जाने पर बैंक किसान को ऋण देने में सक्षम होगा।

किसान कर्ज माफी योजना 2022 के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक झारखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए ।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एसएलबीसी के द्वारा तैयार किया जाने वाला पोर्टल

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) द्वारा एक पोर्टल तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल के अंतर्गत सभी बैंकों का डाटा रखा जाएगा। इस पोर्टल पर किसान के कर्ज का पूरा ब्यौरा और कर्ज की श्रणी होगी। इस पोर्टल पर 50000 रुपए तक का कर्ज लेने वाले किसान का एक फ़ोल्डर बनाया जाएगा। ₹50000 से ₹100000 तक का दूसरा फोल्डर बनाया जाएगा। एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक का एक अलग फोल्डर बनाया जाएगा और इसी प्रकार सभी किसानों की श्रणी निर्धारित की जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार को किसानों का पूरा डाटा मिल जाएगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 ऑनलाइन कैसे देखे ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी कुछ जानकारी भरनी होगी और फिर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट दिखाई देगी।
  • इस तरह आप बेनेफिशरी लिस्ट आ जाएगी।

बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • आपको इस पेज पर अपनी सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार है।
    • BANK
    • CSC
    • DC
    • DNO
    • PMU
    • SNO
  • अब आपको यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आ पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको गाइडलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लेटर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसी आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने लेटर पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप डाउनलोड का ऑप्शन पर क्लिक करेंगे लेटर डाउनलोड हो जाएगा।

सर्कुलर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको गाइडलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्कुलर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसी आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने सर्कुलर खुलकर आएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सर्कुलर डाउनलोड कर पाएंगे।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ग्रीवेंस सेल फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।

ग्रीवेंस लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको ग्रीवेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ग्रीवेंस लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस लॉगिन कर पाएंगे।

कांटेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आप कांटेक्ट डिटेल्स देख सकते हैं।

Note- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा की गई बैठक में यह सामने आया कि झारखंड के किसानों के ऊपर लगभग आठ हजार करोड़ रुपए का कर्ज है और बजट में केवल दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का प्रावधान है। इस स्थिति में ऐसा हो सकता है कि यह योजना किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए अगले साल भी चले।

Leave a Comment