(डाउनलोड) जीवन प्रमाण पत्र: jeevanpramaan.gov.in लाइफ सर्टिफिकेट PDF

Jeevan Pramaan Patra | जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड | jeevanpramaan.gov.in Online Portal | Jeevan Pramaan Patra लाइफ सर्टिफिकेट PDF

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा डिजिटलाइजेशन की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जीवन प्रमाण पत्र को भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है | आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Jeevan Pramaan Patra से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि जीवन प्रमाण पत्र क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तो यदि आप Jeevan Pramaan Patra से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

Jeevan Pramaan Patra

Jeevan Pramaan Patra एक प्रकार का आधार बेस्ट डिजिटल सर्विस है। जिसका उपयोग सभी पेंशनभोगी करते हैं। इस सर्टिफिकेट में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम होता है। Jeevan Pramaan Patra को सभी पेंशन लेने वाले नागरिकों को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में पेंशन प्राप्त करते समय जमा करना होता है। अब भारत सरकार जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है | अब भारत का कोई भी नागरिक अपना Jeevan Pramaan Patra आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकता है। इस सुविधा का लाभ राज्य तथा केंद्र दोनों सरकारों के पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति उठा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप के समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी। जीवन डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को जानने के लिए आपको हमारे इस लेख को पढ़ना होगा।

जीवन प्रमाण पत्र का उद्देश्य

सरकार द्वारा Jeevan Pramaan Patra ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है। जिसके माध्यम से अब भारत के नागरिक घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे कि उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। Jeevan Pramaan Patra ऑनलाइन उपलब्ध होने की वजह से प्रणाली में भी पारदर्शिता भी आएगी।

Key Highlights Of Jeevan Pramaan Patra

आर्टिकल का नाम जीवन प्रमाण पत्र
किस ने लांच किया भारत सरकार
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें

जीवन प्रमाण पत्र के लाभ तथा विशेषताएं

  • यह प्रमाण पत्र पेंशन प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • अब सरकार द्वारा Jeevan Pramaan Patra ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है।
  • जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होने की वजह से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी।
  • Jeevan Pramaan Patra ऑनलाइन उपलब्ध होने की वजह से प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।

Jeevan Pramaan Patra प्राप्त करने के लिए पात्रता

  • आवेदक के पास आधार नंबर होना चाहिए।
  • आवेदक के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आधार नंबर पेंशन डिसबर्सिंग एजेंसी के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको Jeevan Pramaan Patra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको गेट अ सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपनी डिवाइस के अनुसार ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इस ऐप को खोलना होगा।
  • इसके पश्चात आपको इस ऐप में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, पीपीओ नंबर, पेंशन अकाउंट नंबर, बैंक डिटेल्स आदि दर्ज करना होगा।
  • अब ऐप के माध्यम से आपका आधार ऑथराइज किया जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको पीडीएफ फॉर्मेट में प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Jeevan Pramaan Patra आपकी डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगा।

जीवन प्रमाण पत्र ऑफलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होगा।
  • नजदीकी सीएससी केंद्र पता करने के लिए आपको यहां दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी सर्च कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आपकी नजदीकी सीएससी केंद्र की डिटेल आपकी स्क्रीन पर होंगी।
  • आपको सीएससी केंद्र पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सीएससी केंद्र में देने होंगे।
  • सीएससी केंद्र में आपको फीस का भुगतान भी करना होगा।
  • इसके पश्चात सीएससी केंद्र द्वारा आपको Jeevan Pramaan Patra प्राप्त कर दिया जाएगा।

Note: सीएससी केंद्र के अलावा आप ऑफलाइन Jeevan Pramaan Patra प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय में भी जा सकते हैं तथा बैंक में भी जा सकते हैं।

Contact Information

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।