Chhattisgarh FGR Portal | किसान शिकायत पंजीकरण, स्टेटस चेक कैसे करें

Chhattisgarh FGR Portal Complaint Registration | किसान शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें | CG FGR Portal टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर | केंद्र सरकार द्वारा इस समय देश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा जा रहे हैं। जिसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं, अभियान एवं पोर्टल को लॉन्च किए जा रहे हैं। अब हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में किसानों के हित में एक नए पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसका नाम Chhattisgarh FGR Portal है। इस पोर्टल को राज्य के‌ किसानों की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा के तहत बीमा दावा करने एवं बीमा की राशि प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए शुरू किया गया है। यदि आप एक किसान हैं और किसान शिकायत निवारण पोर्टल 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं।

Table of Contents

Chhattisgarh FGR Portal 2022

21 जुलाई सन् 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसान के हित में शिकायत निवारण पोर्टल (FGR) को प्रदेश में शुरू लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के तहत किसानों को उनकी फसल बीमा दावा संबंधी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान किया जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार ने इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है। लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने एवं मूल्यांकन करने के बाद इस पोर्टल को देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा। अब Chhattisgarh FGR Portal 2022 की सहायता से प्रदेश के किसान अपनी बीमा संबंधी समस्याओं को घर पर बैठ ही ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। अगर देखा जाए तो, आने वाले समय में यह पोर्टल देश के किसानों की शिकायतों का निवारण करने में अपनी एक महत्व भूमिका निभाएगा। “ऐसे चेक करें PM Fasal Bima Status 2022″

किसान शिकायत निवारण पोर्टल 2022 Key Highlights

योजना का नाम किसान शिकायत निवारण पोर्टल
शुरू की गई केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के किसान
उद्देश्य बीमा संबंधी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान करना
साल 2022
राज्य छत्तीसगढ़
टोल फ्री नंबर 14447
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

FGR Portal को सबसे पहले छत्तीसगढ़ में क्यों किया गया लॉन्च?

केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.एस.सी. डॉ. दिनेश कुमार त्यागी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Chhattisgarh FGR Portal 2022 के बीटा वर्जन को शुरू करते हुए छत्तीसगढ़ में इसे प्रोजेक्ट पायलट के रूप में लॉन्च किया है। इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा की उपलब्धियों एवं बेहतरीन संचालन को देखते हुए सबसे पहले लांच किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ बीमा दावा राशि का भुगतान करने में देश के अग्रणी राज्यों में से एक राज्य हैं। PM Kisan KYC Online कैसे करें? यहां चेक करें !

अब किसानों की बीमा दावा संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन किया जाएगा समाधान

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में Chhattisgarh FGR Portal 2022 को किसानों की बीमा दावा संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। अब राज्य के नागरिक टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद किसानों को उनकी शिकायतों का निवारण इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। यानी अब राज्य के किसानों को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि इस पोर्टल के लॉन्च होने से पहले राज्य के नागरिकों को अपनी शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था। यह पोर्टल किसानों की समस्याओं का कम समय में बेहतर तरीके से समाधान प्रदान करेगा।

Chhattisgarh FGR Portal का उद्देश्य

एफजीआर पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की मौसम आधारित फसल बीमा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान करना है। क्योंकि किसानों को अपनी बीमा दावा संबंधी शिकायतों एवं बीमा की राशि प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे जहां पर कभी-कभी तो उनकी शिकायतों को अनसुना तक कर दिया जाता था। जिसके कारण किसानों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब Chhattisgarh FGR Portal 2022 के माध्यम से किसान अपनी शिकायतों को घर बैठे ही दर्ज कर सकते हैं और साथ ही उनका का समाधान ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। जिससे किसानों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

PM Kisan 12th Installment

छत्तीसगढ़ किसान शिकायत निवारण पोर्टल के कुछ मुख्य बिंदु

  • भारत के केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों की बीमे दावे से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्रदान करने के लिए CG किसान शिकायत निवारण पोर्टल को विकसित किया गया है।
  • हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल को अभी छत्तीसगढ़ में केवल एक प्रोजेक्ट पायलट के रूप में लागू किया गया है। लेकिन बाद में इसके सकारात्मक परिणाम को देखते हुए इसे देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा।
  • FGR Portal को छत्तीसगढ़ में सबसे पहले लांच करने का मुख्य कारण वहां पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफलतापूर्वक संचालन एवं उपलब्धियों को देखते हुए किया गया है।
  • इसके अलावा किसानों के हित में शुरू किए गए एकीकृत किसान पोर्टल, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना एवं राजीव गांधी न्याय योजना के सकारात्मक परिणाम एवं संचालन को देखते हुए भी एफजीआर का बीटा संस्करण छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया गया है।
  • केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त को कृषि विभाग के अधिकारियों, किसान प्रतिनिधियों, किसानों एवं पंचायतों के पदाधिकारियों की ऑनलाइन भागीदारी सुनिश्चित कराने और उन्हें टोल फ्री नंबर 14447 से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • केंद्र सरकार का इस पोर्टल को शुरू करने का एक मुख्य बिंदु यह भी है कि किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके।

किसान शिकायत निवारण पोर्टल छत्तीसगढ़ के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किसानों के हित के लिए Chhattisgarh FGR Portal को लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानों की फसल बीमा दावा संबंधी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान प्रदान किया जाएगा।
  • अब राज्य के नागरिक इस पोर्टल पर जाकर अपनी समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा।
  • किसानों को ओर अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 14447 भी जारी किया गया है। जिस पर संपर्क करके किसान अपनी समस्याओं को दर्ज करवा सकते हैं।
  • किसान शिकायत निवारण पोर्टल 2022 को छत्तीसगढ़ में फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया है। इसकी सकारात्मक सफलता एवं मूल्यांकन के बाद इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।
  • यह पोर्टल किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा। जिससे किसान भी अन्य नागरिकों की तरह डिजिटल इंडिया का हिसाब बन पाएंगे।
  • किसानों को उनकी शिकायतों का निराकरण प्रदान करके यह पोर्टल उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न करेगा। जिसके परिणाम स्वरुप वह भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।

Chhattisgarh FGR Portal 2022 के तहत पात्रता मानदंड

  • आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक किसान होना चाहिए।

Chhattisgarh FGR Portal पर शिकायत कैसे दर्ज करें

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • पोर्टल के होमपेज पर आपको शिकायत दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने शिकायत फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप Chhattisgarh FGR Portal 2022 के तहत शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले किसान FGR Portal के तहत शिकायत दर्ज करने के लिए 14447 टोल फ्री नंबर पर कॉल करना है।
  • इसके बाद किसान की शिकायत संबंधित जानकारी कॉल सेंटर द्वारा ली जाएगी।
  • अब कॉल सेंटर द्वारा शिकायत का विवरण संबंधित बीमा कंपनी को भेज दिया जाएगा।
  • इसके बाद संबंधित कंपनी द्वारा निर्धारित समय सीमा में किसान की शिकायत का समाधान इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार से किसान टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी शिकायत का निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment