(रजिस्ट्रेशन) भारत जन कल्याण योजना 2022: अप्लाई ऑनलाइन, जन कल्याण सुविधा केंद्र

Bharat Jan Kalyan Yojana Apply | भारत जन कल्याण योजना अप्लाई ऑनलाइन | जन कल्याण सुविधा केंद्र रजिस्ट्रेशन | Bharat Jan Kalyan Yojana Application Form

सरकार द्वारा बेरोजगारी दर को कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। बेरोजगारी दर को कम करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश की ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम भारत जन कल्याण योजना है। इस योजना के माध्यम से जनकल्याण सुविधा केंद्र खोले जाएंगे जिस पर सस्ती दरो पर किराने का सामान उपलब्ध होगा। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि भारत जन कल्याण योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

Table of Contents

Bharat Jan Kalyan Yojana 2022

Bharat Jan Kalyan Yojana

भारत जन कल्याण योजना का आरंभ सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश में जनकल्याण सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। जिनके माध्यम से राशन व किराने का सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लोगों को कम कीमत पर राशन का सामान प्राप्त होगा। जिससे मध्यम वर्ग तथा गरीब वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचेगा। इन जन सुविधा केंद्रों पर अच्छी क्वालिटी का राशन व किराने का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। Bharat Jan Kalyan Yojana 2022 को सरकार द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आरंभ किया गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस योजना को आरंभ कर दिया गया है। प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर एक संचालक तथा 2 लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इस तरह से प्रत्येक केंद्र पर 3 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

खरीदारी पर 20% से लेकर 50% तक की छूट निश्चित

हर केंद्र पर लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का सामान उपलब्ध होगा। भारत जन कल्याण योजना की खास बात यह है कि प्रत्येक सामान पर 20% से लेकर 50% तक की छूट प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रोडक्ट पर निश्चित छूट का प्रावधान है। वह सभी लोग जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उन्हें भारत जन कल्याण योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा और वह ब्रांडेड आइटम खरीद पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत खरीदारी करने के लिए लोगों को कार्ड बनवाने होंगे। यह कार्ड बनवाने के लिए उन्हें जन सुविधा केंद्र पर जाकर समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी। जिसके पश्चात आपका कार्ड बन जाएगा। वह सभी लोग जिनके कार्ड बने हुए हैं वह इन केंद्रों से खरीदारी कर सकेंगे।

Key Highlights Of Bharat Jan Kalyan Yojana 2022

योजना का नाम भारत जन कल्याण योजना
किस ने लांच की मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य कम दमोह में ब्रांडेड समान की बिक्री करना तथा रोजगार सर्जन करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2022

भारत जन कल्याण योजना का उद्देश्य

भारत जन कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को कम दामों में ब्रांडेड सामान उपलब्ध करवाना तथा रोजगार सर्जन करना है। इस योजना के माध्यम से 20% से 50% की छूट पर ब्रांडेड समान नागरिकों को उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा और वह अच्छे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी के साथ भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे जिसके माध्यम से प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर तीन लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इस योजना के माध्यम से इस प्रकार रोजगार उसके अफसर में भी बढ़ोतरी होगी।

गृह उद्योगों को भी किया जाएगा योजना में शामिल

वह सभी गृह उद्योग जिनके द्वारा खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं यदि उनकी क्वालिटी अच्छी है तो उन्हें भी भारत जन कल्याण योजना में शामिल किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से खाद्य पदार्थ तथा किराना सामग्री बेचने के लिए सभी गृह उद्योग और निर्माताओं को भी प्रोत्साहित करने का प्लान बनाया गया है। गृह उद्योग द्वारा बेचे जाने वाली सभी सामग्री की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी। जिसके बाद यदि सामग्री की क्वालिटी अच्छी होती है तो उन्हें बिक्री के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यदि खरीदार द्वारा किसी ब्रांड की शिकायत की जाती है तो इस मामले की जांच प्राथमिकता से की जाएगी और यदि किसी खाद पदार्थ से किसी खरीदार को नुकसान पहुंचता है तो उस खाद पदार्थ को बेचना बंद कर दिया जाएगा और खाद्य पदार्थ निर्माता पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्रत्येक जिले में खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र

Bharat Jan Kalyan Yojana 2022 के अंतर्गत मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। कई जिलों में जन सुविधा केंद्र खोल भी दिए गए हैं। जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से नागरिक सस्ते दामों पर किराने का सामान खरीद पाएंगे। किराने के सामान पर नागरिकों को लगभग 20 से लेकर 50% तक की निश्चित छूट प्रदान की जाएगी। भारत जन कल्याण योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर में भी बढ़ोतरी होगी। सेंधवा में जनकल्याण सुविधा केंद्र आउटलेट आरंभ कर दिए गए हैं। बड़वानी जिले में 100 जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे तथा सेंधवा नगर में 10 जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। यह सभी केंद्र 1 हफ्ते के अंदर अंदर सुविधाएं प्रदान करना आरंभ कर देंगे।

जन सुविधा केंद्र पर उपलब्ध सामान

  • शकर
  • रिफाइंड तेल
  • चावल
  • दालें
  • कपड़े धोने का सर्फ
  • चाय की पत्ती
  • मसाला
  • बेसन
  • टूथपेस्ट
  • टूथब्रश
  • अगरबत्ती
  • नमक
  • कोल्ड क्रीम
  • फेस वॉश
  • शैंपू
  • टॉयलेट क्लीनर
  • फिनाइल आदि

जनकल्याण सुविधा केंद्र से प्रत्येक लाभार्थी द्वारा खरीदे जाने वाली प्रतिमाह की सामग्री

Product Name Per Kg & Gm
चीनी 5 Kg
रिफाइंड ऑयल 2 Kg
चाय 500 gm
हल्दी पाउडर 250 gm
लाल मिर्च पाउडर 250 gm
धनिया पाउडर 250 gm
जीरा साबुत 200 gm
चाट मसाला 200 gm
गरम मसाला 200 gm
छोले मसाला 100 gm
चिकन मसाला 100 gm
सरसों का तेल 2 Kg
नमक 2 Kg
चना दाल 2 Kg
अरहर दाल 2 Kg
मूंग दाल 2 Kg
मूंग 2 Kg
उड़द दाल 2 Kg
सफेद उर्द दल 2 Kg
मसरी दाल 2 Kg
अरहर दाल 2 Kg
चना बेसन 2 Kg
चावल 20 Kg
हॉर्लिक्स 2 Kg
सर्फ 2 Kg
टॉयलेट soap 5 pcs
नहाने का साबुन 5 pcs
डिटॉल का हैंड वॉश 2 pcs
शैंपू 2 pcs
विम बार 5 pcs
टूथपेस्ट 2 pcs
टूथ ब्रश 5 pcs
हेयर ऑयल 2 pcs

भारत जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए जॉब प्रोफाइल

जिला स्तर पर

पोस्ट का नाम डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर
पोस्ट 1
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन/एमबीए
आयु 21 से 35 वर्ष
जेंडर M/F
एक्सपीरियंस 2 साल
वेतन 18000/– (15000+3000)

ब्लॉक स्तर पर

पोस्ट का नाम जोनल ऑफिसर
पोस्ट 2
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन/एमबीए
आयु 21 से 35 वर्ष
जेंडर M/F
एक्सपीरियंस 2 साल
वेतन 15000/–(12000+3000)

पंचायत स्तर पर

पोस्ट का नाम फील्ड ऑफिसर
पोस्ट 1 पोस्ट 2 पंचायत
शैक्षिक योग्यता 12th
आयु 21 से 35 वर्ष
जेंडर M/F
एक्सपीरियंस 1 साल
वेतन 10000/–

जनकल्याण सुविधा केंद्र के बारे में

Jan Suvidha Kendra एक प्रकार की रिटेल दुकान है जिसे सभी गांवों, कस्बों तथा नगर पालिकाओं में खोला जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों को जनकल्याण कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जिसके माध्यम से लाभार्थी खरीदारी कर सकेंगे। जन कल्याण केंद्रों को ग्राम पंचायत मुखिया/वार्ड काउंसलर से एक रेसिडेंसी प्रूफ प्रमाण पत्र लेना होगा। इन केंद्रों के माध्यम से किराने का सामान, खाद धन, कृषि बीज, आयुर्वेदिक उत्पाद, पौधे आदि जनकल्याण कार्ड धारकों को बाजार की कीमत से कम कीमत पर प्रदान किए जाएंगे। जिससे कि उनकी रोजमर्रा को जरूरतें पूरी की जा सके। यदि किसी लाभार्थी के पास कार्ड नहीं है तो वह अपना कार्ड ग्राम प्रधान पंचायत मेंबर से एक लिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके प्राप्त कर सकता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब नागरिकों को उच्चतम गुणवत्ता वाले उत्पादन प्रदान करना है। इंजन कल्याण केंद्रों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

जनकल्याण सुविधा केंद्र की बिजनेस मॉड्यूल इनकम

  • भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत जनकल्याण सुविधा केंद्र के माध्यम से कुल 5% का मुनाफा कमाया जा सकता है।
  • यदि प्रत्येक जन कल्याण केंद्र पर 2000 कार्ड धारक है और प्रत्येक कार्ड धारक प्रति माह ₹2000 की खरीदारी करता है स्थिति में कुल बिक्री मूल्य 40 लाख रुपए आएगा।
  • 40 लाख रुपए का 5% राशि 2 लाख होगी।
  • प्रति माह एक जन कल्याण केंद्र से ₹200000 तक की कमाई की जा सकती है।

भारत जनकल्याण केंद्र पर निवेश

किराया ₹4000
शॉपकीपर की वेतन ₹9000
इंटरनेट तथा बिजली का बिल ₹2000
कुल खर्च ₹15000

Bharat Jan Kalyan Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को रोजगार सर्जन तथा कम दामों पर ब्रांडेड प्रोडक्ट उपलब्ध करवाने के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
  • इन जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से राशन व किराने का सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से लोगों को कम कीमत पर राशन का सामान प्राप्त होगा।
  • Bharat Jan Kalyan Yojana 2022 के माध्यम से मध्यम तथा गरीब वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
  • जन सुविधा केंद्रों पर अच्छी क्वालिटी का राशन तथा किराने का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर में भी बढ़ोतरी होगी।
  • मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस योजना को आरंभ कर दिया गया है।
  • प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर एक संचालक तथा 2 लोगों की नियुक्ति की जाएगी।
  • इस तरह प्रत्येक केंद्र पर 3 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को 20% से लेकर 50% तक की छूट प्रदान की जाएगी।
  • Bharat Jan Kalyan Yojana 2022 के अंतर्गत प्रत्येक प्रोडक्ट पर निश्चित छूट का प्रावधान है।
  • इस योजना के अंतर्गत लोगों को खरीदारी करने के लिए कार्ड बनवाने होंगे।
  • यह कार्ड बनवाने के लिए उन्हें जन सुविधा केंद्र पर जाकर समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी।
  • इन जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से गृह उद्योग भी अपना सामान बेच सकते हैं।
  • सामान बेचने के लिए उनके सामग्री की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी।
  • यदि सामग्री की क्वालिटी अच्छी होती है तो उन्हें जन सुविधा केंद्र में बेचा जाएगा।

जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए जरूरी मानदंड

वह सभी लोग जो जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलना चाहते हैं उनको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।

आउटलेट का माप 15″15 स्क्वायर फिट
कंप्यूटर सुविधा इंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर होना अनिवार्य है।
निवेश नियुन्तम 2 लाख
आउटलेट लाइसेंस फीस Rs 35000

भारत जन कल्याण योजना पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

भारत जन कल्याण योजना केंद्र खोलने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन अप्लाई के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अप्लाई जन कल्याण सुविधा केंद्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि जिले का नाम, आपका नाम, सप्लाई डिपॉट का नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, ईमेल आईडी, बैंक डिटेल, नॉमिनी डिटेल आदि।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर पाएंगे।

भारत जन कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
  • आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बिजनेस प्रोफाइल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Our Services के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको बिजनेस प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको डाउनलोड बिजनेस प्रोफाइल पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने बिजनेस प्रोफाइल पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगी।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिजनेस प्रोफाइल डाउनलोड कर पाएंगे।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने बिजनेस प्रोफाइल पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगी।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिजनेस प्रोफाइल डाउनलोड कर पाएंगे।

जॉब प्रोफाइल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Our Services के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जॉब प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड जॉब प्रोफाइल पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में जॉब प्रोफाइल खुल कर आ जाएगी।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप जॉब प्रोफाइल डाउनलोड कर पाएंगे।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड जॉब प्रोफाइल पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में जॉब प्रोफाइल खुल कर आ जाएगी।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप जॉब प्रोफाइल डाउनलोड कर पाएंगे।

Contact Information

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको भारत जन कल्याण योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। संपर्क विवरण कुछ इस प्रकार है।

  • Address- Head office: Plot No 20-21, New Basti, Nahar Road, Saidpur Jageer Lucknow-226031 India
  • Email Id- [email protected]
  • Helpline Number- +91-8120228066

Leave a Comment